Monsoon Update 2021: चंद घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, नार्थ-वेस्ट इंडिया में जमकर होगी बारिश, Alert जारी

नई दिल्ली, 02 जून। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश तेज हो जाएगी। गुरुवार को मानसून केरल पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से केरल और उसके आस-पास के राज्यों में भारी बारिश होगी और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कहा है कि केरल में भारी बारिश की उम्मीद है, ताजा स्थिति की बात करें तो इस वक्त दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों पर पछुआ हवाएं मजबूत हुईं हैं। जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। आज से लेकर अगले 24 घंटे के दौरान केरल में ठंडी हवाएं चलेंगी और बिजली भी चमक सकती है।

Monsoon Update 2021: चंद घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, नार्थ-वेस्ट इंडिया में जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

मालूम हो कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि साउथ-वेस्ट मानसून इस बार काफी अच्छी बारिश लेकर आ रहा है। मिडिल इंडिया में मानसून सामान्य से अधिक, नार्थ-साउथ में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जो कि कृषि के लिए अच्छे संकेत हैं।

आईएमडी ने यह भी कहा है कि मानसून की वजह से अगले 3-4 दिनों के दौरान हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और नार्थ-वेस्ट इंडिया के इलाकों में भारी बारिश होने की पूरी आशंका बनी हुई है। तो वहीं एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा में हैवी रेन का अलर्ट जारी है।

Monsoon Update 2021: चंद घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, नार्थ-वेस्ट इंडिया में जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

'मानसून' कहते किसे हैं?

मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं।

Monsoon Update 2021: चंद घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, नार्थ-वेस्ट इंडिया में जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

यहां भी बरसेंगे बादल

केरल के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, आंध्रा में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में जमकर बादल बरस सकते हैं। तो वहीं बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+