दक्षिण के 5 राज्यों ने हाईवे पर अकेले इकट्ठा किया 28% टोल

देश में सर्वाधिक रोड टोल देने के मामले में दक्षिण भारत के पांच राज्य सबसे आगे हैं। इन पांच राज्यों ने हाईवे पर रिकॉर्ड टोल कलेक्शन किया है। अहम बात है कि इन पांच राज्यों में देश के कुल सड़क नेटवर्क का सिर्फ पांचवा हिस्सा ही है, लेकिन देश में टोल कलेक्ट करने के मामले में यह सबसे आगे हैं।

हाल ही में सीएजी की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार दक्षिण के पांच राज्यों में कुल रोड नेटवर्क 27 हजार किलोमीटर है। जोकि देश के कुल रोड नेटवर्क का 19.85 फीसदी है। भारत में रोड नेटवर्क की बात करें तो यह 136000 किलोमीटर है। यह आंकड़ा मार्च 2021 का है।

toll plaza

तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल में में देश के कुल हाईवे का 19 फीसदी ही हाईवे है। बावजूद इसके इन राज्यों ने देश के कुल टोल में से 28 फीसदी टोल इकट्ठा किया है।

दक्षिण के इन राज्यों ने 28523 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया था। यह टोल NHAI से वित्त वर्ष 2017-18 से 2020-21 के बीच इकट्ठा किया गया है। हालांकि 2018-19 में टोल कलेक्शन घटा था।

तमिलनाडु ने सर्वाधिक 2400 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया जबकि आंध्र प्रदेश ने 1950 करोड़, कर्नाटक ने 1830 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया था। वहीं तेलंगाना ने 1040 करोड़ रुपए तो केरल ने 180 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया था।

चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना काल में भी टोल कलेक्शन में खास गिरावट देखने को नहीं मिली थी। कोरोना काल में टोल कलेक्शन में सिर्फ 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

इन राज्यों ने 7455 करोड़ रुपए कोरोना काल में इकट्ठा किया था, जबकि भारत में टोल कलेक्शन 3.1 फीसदी कम हुआ था और भारत में कोरोना काल में 26030 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+