नहीं रहे साउथ के मशहूर एक्टर Sarath Chandran, 37 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली, 30 जुलाई: सिनेमा जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार से लोगों को हंसाने वाले रुलाकर चले गए थे। 41 साल की उम्र में एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया था। वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड के युवा एक्टर सरथ चंद्रन का शुक्रवार को 37 साल की उम्र में निधन हो गया।

मौत की वजह नहीं चला पता

मौत की वजह नहीं चला पता

केरल के एक्टर सरथ चंद्रन ने 37 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। हालंकि उनकी उनकी मौत की वजह क्या रही हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनके निधन की खबर से इंजस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ काम करने वाले एक्टर और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

 एक्टर एंटनी वर्गीज ने की पुष्टि

एक्टर एंटनी वर्गीज ने की पुष्टि

सरथ चंद्रन के निधन की पुष्टि एक्टर एंटनी वर्गीज ने अपने पोस्ट के जरिए की। उन्होंने उनकी फिल्म 'अंगमाली डायरीज' की फोटो के साथ 'आरआईपी ब्रदर' पोस्ट किया, जिस पर फैंस दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि सरथ को अपनी 'अंगामाली डायरीज' फिल्म से काफी पहचान मिली थी।

'अनीस्या' से की एक्टिंग करियर की शुरुआत

'अनीस्या' से की एक्टिंग करियर की शुरुआत

सरथ चंद्रन मलयालम भाषा के अभिनेता थे। उनकी 'कूडे', 'ओरु मैक्सिकन अपराथा' कई हिट फिल्में रही। केरल के कोच्चि के रहने वाले एक्टर सरथ फिल्मों में आने से पहले एक आईटी फर्म में जॉब करते थे। साथ ही डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया करते थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'अनीस्या' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन

दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन

इससे पहले फैंस को उस वक्त बड़ा सदमा लगा, जब टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के मलखान फेम दीपेश भान की 23 जुलाई की सुबह मौत हो गई थी। दीपेश क्रिकेट खेल रहे थे, इस दौरान अचानक नीचे गिर गए, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान 41 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+