Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद साउथ सुपरस्टार के घर को बम से उड़ाने की धमकी!
Delhi Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद जहां एक ओर सुरक्षा एजेंसियां तेजी से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर फर्जी खतरों ने पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। इसी बीच, सुपरस्टार अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की फ़र्ज़ी धमकी मिलने से सनसनी फैल गई, जिसे जांच के बाद खारिज कर दिया गया।
दिल्ली बम धमाके में कम से कम 10 लोगों की जान लेने और 20 से अधिक को घायल करने वाले कथित आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर मोहम्मद की हरकतें अब CCTV फुटेज के ज़रिए सामने आ रही हैं। जांचकर्ताओं ने Hyundai i20 कार के फरीदाबाद से लाल किले तक के सफ़र को ट्रेस कर लिया है।

एक महत्वपूर्ण फुटेज सोमवार की सुबह 8:13 बजे बदरपुर टोल प्लाजा का है, जहां कार दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पार कर रही थी। इस फुटेज में मोहम्मद को मास्क पहने हुए और टोल की रसीद लेते हुए साफ़ देखा जा सकता है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि उसने सुनियोजित तरीके से दिल्ली में प्रवेश किया था।
सुपरस्टार अजित कुमार को मिली फ़र्ज़ी धमकी
दिल्ली में हाई अलर्ट के बीच, फ़िल्मी हस्तियों को भी निशाना बनाने की धमकी की खबर ने तनाव बढ़ा दिया। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, पुलिस की गहन जांच के बाद यह पता चला कि यह कॉल फर्जी (Fake) थी। इस फर्जी कॉल ने पहले से ही गंभीर माहौल में अनावश्यक दहशत फैलाने का काम किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का कुछ समय भटकाव में गया।












Click it and Unblock the Notifications