गुलाम अली के कार्यक्रम की मेजबानी से सौरव गांगुली ने किया इनकार
कोलकाता। पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के ईडन गार्डेन में प्रस्तावित कार्यक्रम की मेजबानी करने से पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इनकार कर दिया है। गुलाम अली के कार्यक्रम की मेजबानी से इनकार करने के बाद सौरव गांगुली आलोचकों के निशान पर आ गये है।
5 खिलाड़ी जिन्हें सौरव गांगुली ने बनाया भविष्य की टीम इंडिया

हालांकि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि कैब कभी भी ऐसे कार्यक्रमों की मेजबानी नहीं करता है क्योंकि ऐसे कार्यक्रम कराने से मैदान को नुकसान उठाना पड़ता है। मार्च माह में होने वाले टी-20 विश्वकप को देखते हुए मैदान इस कार्यक्रम की मेजबानी से कैब ने यह कहते हुए इनकार किया है कि इससे ईडेन गार्डेन की मेजबानी खतरे में पड़ सकती है।
कैब के इनकार के बाद अब गुलाम अली का कार्यक्रम मोहन बागान में होगा। वहीं कार्यक्रम की मेजबानी से इनकार करने पर गांगुली ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने साफ कर दिया था कि कार्यक्रम के अगले ही दिन आईसीसी की टीम मैदान की अगुवाई करने आने वाली थी ऐसे में मैदान की मेजबानी खतरे में पड़ सकती थी लिहाजा मैंने कार्यक्रम से इनकार कर दिया था।
गांगुली ने कहा कि हम किसी भी सूरत में मैदान से मैच की मेजबानी गंवाने का जोखिम नहीं ले सकते हैं। गांगुली ने यह भी कहा कि उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सचिव को जानकारी भी दे दी थी और ममत जी को इसपर कोई आपत्ति भी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications