जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी
सोपोर। जम्मू और कश्मीर के सोपोर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को बुधवार सुबह अंजाम दिया। इसके बाद इलाके को घेर लिया गया था। मारे गए आतंकियों के पास से 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एनकाउंटर सोपोर के पाजलपोर इलाके में हुआ। ऑपरेशन में सोपोर की स्थानीय पुलिस, एसओजी, और सेना की 22 RR शामिल है। आतंकियों को मारने के बाद यह ऑपरेशन करीब 10 बजे खत्म हुआ।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के बिजबेहरा के अरवानी गांव में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जुनैद मट्टू भी था जिसे शुक्रवार को सेना ने घेर लिया था।
इसके बाद कश्मीर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। यह कदम घाटी में भड़की हिंसा को देखते हुए उठाया गया था।
शनिवार को भी हुआ था एनकाउंटर
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया था कि सेना के साथ मिलकर उसने अनंतनाग जिले के बिजबेहरा गांव में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया। एक प्रवक्ता की ओर से बताया गया जिन तीन आतंकियों को मारा गया उनमें लश्कर का डिस्ट्रिक्ट कमांडर जुनैद मट्टू भी शामिल था।
जिन दो आतंकियों की पहचान हुई उनमें से एक शोपियां के हेफ गांव का रहने वाला नसीर है और दूसरा पंपोर के फ्रेस्तबल का रहने वाला आदिल मुश्ताक मीर है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि एक खास इंटेलीजेंस के बाद पुलिस, सेना के 1 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन ने अरवानी के माकरो मोहल्ला में एक एनकाउंटर शुरू किया।
इस ऑपरेशन के दौरान इस इलाके में मौजूद आतंकवादियों की ओर से ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई और इसका जवाब सेना और सीआरपीएफ की ओर से दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications