खत्म हुआ एयरपोर्ट पर एक बड़ा झंझट, अब बिना बोर्डिंग पास के ऐसे होगी एंट्री

नई दिल्ली: विमानन सुरक्षा एजेंसियां हवाई अड्डों पर अब बोर्डिंग पास सिस्टम को खत्म करने की योजना बना रही हैं और हवाई यात्रा के लिए बायोमेट्रिक्स के जरिए 'एक्सप्रेस चेक-इन' सेवा शुरू करने का प्लान कर रही हैं। एयरपोर्ट सिक्योरिटी चीफ ने बताया कि उन्होंने उस तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया है ताकि देश के 59 हवाईअड्डों पर हवाई यात्रा के दौरान कार्डलेस बोर्डिंग प्रदान की जा सके। हैदराबाद हवाई अड्डा देश का एकमात्र हवाई अड्डा है जो पूरी तरह से बॉयोमीट्रिक है और यहां यात्रियों को कई नई सुविधाएं दी जा रही हैं।

बोर्डिंग पास सिस्टम की जगह 'एक्सप्रेस चेक-इन' सुविधा

बोर्डिंग पास सिस्टम की जगह 'एक्सप्रेस चेक-इन' सुविधा

घरेलू हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा देने जा रही है। इन यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास पर स्टांप लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इससे इनको यात्रा शुरू करने से पहले दो बार लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। ये सबकुछ कैसे होगा इसकी जानकारी CISF के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने दी। इसमें सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के साथ नई तकनीक का भी योगदान होगा और इस दिशा में काम हो रहा है।

बायोमेट्रिक्स प्रणाली से लिया जाएगा काम

बायोमेट्रिक्स प्रणाली से लिया जाएगा काम

CISF के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने बताया, 'इस वक्त दो प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। पहला कि किस प्रकार इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम स्थापित किया जाए। डायरेक्टर जनरल ने बताया कि इसके लिए सभी प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं को जोड़ने की जरूरत है। इसको कई तरह से किया जा सकता है। बायोमेट्रिक्स, वीडियो एनालिटिक्स और एक्सेस कंट्रोल सिस्टम के जरिए भी ये संभव है। हम इन सभी चीजों को एक बहुत ही एकीकृत तरीके से जोड़ने की कोशिश करेंगे।'

हैदराबाद हवाई अड्डे पर है बायोमेट्रिक्स एंट्री

हैदराबाद हवाई अड्डे पर है बायोमेट्रिक्स एंट्री

अब हवाई यात्रा के लिए हवाई अड्डे में प्रवेश से लेकर के प्लेन से उतरने तक किसी तरह के कागजात की जरूरत ना हो और इसपर भी बात हो रही है कि आधार और अन्य पहचान पत्रों के जरिए बायोमेट्रिक्स एंट्री को शुरू किया जाए। डीजी ने बताया कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर नई प्रणाली का शुभारंभ हवाई अड्डे की सुरक्षा में सभी के लिए लाभदायक है। इससे हवाई अड्डे पर यात्रियों को परेशानी मुक्त आवाजाही में सुविधा मिलेगी। जबकि ओपी सिंह ने बताया कि लगभग 20,000 नए जवानों की ट्रेनिंग जारी है और इनमें से 2,000 सीआईएसएफ जवानों को हवाई अड्डे पर तत्काल तैनात किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+