स्वतंत्रता दिवस से हिंदी में रख सकेंगे डोमेन नेम

domain
नई दिल्ली। अभी तक वेबसाइट के नाम सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही रखे जा सकते थे, लेकिन अब इसे हिन्दी भाषा में भी रखने की सुविधा मिलेगी।

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के सीईओ गोविंद ने इस बात की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि अब डोमेन नेम हिन्दी में भी रजिस्टर करा सकते हैं। अब इसे अंग्रेजी भाषा में रखने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। यह सुविधा 15 अगस्त से शुरु हो सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों की मंजूरी अभी बाकी है।

वहीं, खबरों के मुताबिक 15 अगस्त से प्रत्येक डोमेन नेम का शुल्क 350 रुपए होगा। मतलब, आप मात्र 350 रूपए में अपना हिन्दी वेबसाइट डोमेन ले सकते हैं। गोविंद ने कहा कि है कि हिन्दी डोमेन नेम लेने वालों के लिए यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि इस के वेबसाइट नेम डॉट कॉम, डॉट नेट या फिर डॉट जैसे उच्च स्तरीय डोमेन नेम के साथ उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है।

गोविंद के मुताबिक, पहले दो माह यह सुविधा उन कंपनियों और सरकारी संगठनों को दी जाएगी, जो अपने ब्रांड या ट्रेडमार्क के नाम से डोमेन बुक कराना चाहेंगे। इसके बाद यह सेवा सभी के लिए शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+