सोनू सूद ने जिम से शेयर की तस्वीर, 6 पैक एब्स देख दीवाने हुए फैंस, आ रहे ये सब कमेंट
मुंबई। एक्टर सोनू सूद बीते काफी समय से लगातार चर्चाओं में हैं। खासतौर से लॉकडाउन के बाद से जिस तरह से उन्होंने लोगों की मदद की, उसने सभी का ध्यान खींचा है। इस सबके उन्होंने अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखा है। सोनू सूद ने जिम से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके 6 पैक एब्स दिख रहे हैं। ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

फैंस को पसंद आ रही सोनू की तस्वीर
सोनू ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो जिम में लेटे हुए हैं और अपने 6 पैक दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल है और इस पर खूब कमेंट आ रहे हैं। इस फोटो को लाखों लाइक मिल चुके हैं। सोनू सूद की इस तस्वीर को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट कर उनकी बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।

एक्सरसाइज का वीडियो भी किया था शेयर
सोनू सूद ने हाल ही में अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट का एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो प्लैंक एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सोनू सूद की कमर पर दो शख्स खड़े हुए हैं। इन दोनों के वजन के साथ सोनू को एक्सरसाइज कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद वेजिटेरियन हैं इसी से उन्होंने अपनी ये बॅाडी बनाई है।

सोनू सूद को फोर्ब्स ने किया है सम्मानित
सोनू सूद को हाल ही में फोर्ब्स ने भी सम्मानित किया है। कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए फोर्ब्स ने उन्हें सोनू सूद को कोविड-19 हीरो की उपाधि से सम्मानित करते हुए लीडरशिप अवार्ड 2021 से दिया है। सोनू सूद ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए फोर्ब्स को धन्यवाद दिया है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ट्राफी की फोटो शेयर करते हुए हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया है। कोविड-19 के चलते ये अवार्ड सोनू सूद को वर्चुअली स्वीकार किया।
ये भी पढ़ें- पति रितेश को लेकर बोलीं राखी सावंत- वो मुझसे दोबारा शादी करना चाहते हैं क्योंकि...












Click it and Unblock the Notifications