सोनू सूद ने बताया आखिर क्यों उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को छोड़ा

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को लेकर खुलकर अपनी बात सामने रखी है कि आखिर क्यों उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया। दरअसल सोनू सूद शुरुआत में कंगना रनौत निर्देशित फिल्म मणिकर्णिका का हिस्सा थे, लेकिन बाद में वह फिल्म से अलग हो गए थे। फिल्म को शुरुआत में फिल्म निर्माता क्रिश डायरेक्ट कर रहे थे जोकि सोनू सूद के दोस्त भी हैं। लेकिन बाद में वह फिल्म का हिस्सा नहीं रहे और कंगना खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करने लगीं।

मणिकर्णिका क्यों छोड़़ी, दिया जवाब

मणिकर्णिका क्यों छोड़़ी, दिया जवाब

जब सोनू से पूछा गया कि उन्होंने यह फिल्म क्यों छोड़ दी तो उन्होंने बताया कि कंगना कई वर्षों से मेरी दोस्त हैं, लिहाजा मैं उनके भावना को आहत नहीं करना चाहता हूं। लेकिन अगर इस फिल्म की बात करें तो मैं कहूंगा कि जब हमने मनिकर्णिका फिल्म के अहम दृश्यों को शूट कर लिया तो मैंने अपने डायरेक्टर से कहा कि हमे फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि मुझे एक मेल मिला है, जिसमे कहा गया है कि अब मैं फिल्म का हिस्सा नहीं हूं।

मेरे 80 फीसदी सीन काट दिए गए

मेरे 80 फीसदी सीन काट दिए गए

बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि कंगना ने कहा कि वह खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करना चाहती हैं और चाहती हैं कि मैं उनका साथ दूं। मैंने कहा कि ठीक है, लेकिन डायरेक्टर को वापस सेट पर बुलाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत से काम किया है, लेकिन कंगना ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह फिल्म को डायरेक्ट करना जारी रखना चाहती हैं। फिर मैंने उनसे कहा कि फिल्म की जो शूटिंग हुई है उसका हिस्सा मुझे भेजे, जब मैंने उसे देखा तो 80 फीसदी मेरा सीन कट कर दिया गया है।

मुझे काफी तकलीफ हुई

मुझे काफी तकलीफ हुई

फिल्म में मेरे सीन कटने के बाद मैंने कंगना से बात की तो उन्होंने बतौर एक दोस्त मुझसे खुलकर बात की और कहा कि वह इस फिल्म को अलग तरह से शूट करना चाहती हैं। मैंने उनसे कहा कि आप मेरी अच्छी दोस्त हैं, लेकिन जिस तरह से आप फिल्म की शूटिंग चाहती हैं उसको लेकर मैं सहज नहीं हूं। मैंने कहा कि फिल्म की पहली स्क्रिप्ट और डायरेक्टर को मैंने अपनी सहमति दी थी, लेकिन अब मैं फिल्म से अलग होना चाहता हूं, मैं इस बारे में कोई बात नहीं करूंगा किसी से। मैंने फिल्म को चार महीने दिए थे और कुछ प्रोजेक्ट्स भी छोड़े थे। मुझे काफी दुख हुआ था, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा।

कंगना के आरोपों पर दिया जवाब

कंगना के आरोपों पर दिया जवाब

इससे पहले कंगना के आरोपों पर भी सोनू सूद ने जवाब दिया था। दरअसल कंगना ने सोनू पर आरोप लगाया था कि वह वह महिला डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते थे। लेकिन कंगना के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सोनू ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं महिला डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं पहले ही एक महिला डायरेक्टर फराह खान के साथ हैप्पी न्यूय ईयर में काम किया है। मैंने सिर्फ यह कहा कि एक सेट पर दो डायरेक्टर के साथ मैं काम नहीं करना चाहता। मैं हमेशा अपने रुख पर कायम रहा। मैंने जो भी 80-90 फिल्में की हैं, मैंने हमेशा एक ही डायरेक्टर के साथ काम किया है। तो मेरा हमेशा से यही उसूल रहा है और आगे भी यही रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+