महिला ने सोनू सूद से कहा- प्लीज मेरे मोबाइल नेट की स्पीड बढ़ा दो, एक्टर ने दिया ये तगड़ा जवाब
नई दिल्ली: लॉकडाउन में सोनू सूद मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए। लोग सोच रहे थे कि लॉकडाउन के बाद सोनू सूद का काम खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोनू सूद अब भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक किसान को ट्रैक्टर दिया था, जो अपनी बेटियों से खेतों में हल चलवा रहा था। सोनू सूद की मदद की इस भावना के लिए लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कई ट्विटर यूजर अब उनसे अजीबो-गरीब फरमाइश करने लगे हैं।

महिला ने ट्वीट कर बताई नई समस्या
दरअसल पहले तो सिर्फ जरूरतमंद लोग ही सोनू सूद को ट्वीट कर मदद मांगते थे, लेकिन बाद में कुछ यूजर उनसे मजाकिया अंदाज में मदद मांगने लगे। जिस पर सोनू सूद अपने मजेदार अंदाज में उन्हें जवाब देते हैं। अब मंजू शर्मा नाम की एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि कृपया मेरे मोबाइल इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने में मदद करें। ये बहुत ही घटिया है।
Recommended Video

एक्टर से मिला ये जवाब
सोनू सूद को जैसे ही वक्त मिला वैसे ही उस यूजर का रिप्लाई किया। सोनू सूद ने लिखा कि क्या आप कल सुबह तक का इंतजार कर सकती हैं। अभी मैं थोड़ा बिजी हूं, किसी ने मुझे कंप्यूटर रिपेयर, किसी ने शादी फिक्स का काम दे रखा है। इसके अलावा भी मेरे पास ट्रेन टिकट कंफर्म करवाना और हाउस वॉटर की समस्या को दूर करने का काम है। इसी तरह के और काम लोगों ने मुझे सौंपे हैं। उन्होंने लास्ट में लिखा कृपा ध्यान दें। सोनू के इस जवाब पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

39 बच्चों का कराएंगे लिवर ट्रांसप्लांट
सोनू सूद अब 39 बच्चों की मदद करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि 39 बच्चों के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए वह उन्हें फिलीपींस से नई दिल्ली लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, सभी बच्चों की उम्र 1 से 5 साल के बीच है। सोनू ने आगे बताया, 'फिलीपींस के कई बच्चे लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते वह दिल्ली आकर अपनी सर्जरी कराने में भी असमर्थ थे। मुझे इन अनमोल जिंदगियों को बचाना है, अगले दो दिनों में ये 39 बच्चे भारत के लिए उड़ान भरेंगे, बच्चों अपना बैग पैक करो।'












Click it and Unblock the Notifications