जरूरतमंदों की मदद के लिए सोनू सूद के पास कहां से आता है इतना पैसा, अब हुआ खुलासा
सोनू सूद ने गिरवी रखी मुंबई की अपनी आठ संपत्तियां, इस काम के लिए जुटाए 10 करोड़
नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद इस साल लगातार चर्चा में रहे हैं। मार्च में देश में अचानक लॉकडाउन लगने के बाद वो लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जरूरतमंदों की मदद के लिए अब सोनू सूद ने 10 करोड़ का लोन लिया है। सोनू ने मुंबई के जुहू स्थित अपनी आठ संपत्तियों को गिरवी रख ये पैसा लिया है।

अपने और पत्नी के नाम पर है संपत्ति
सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने अपनी जो आठ संपत्तियां गिरवी रखकर 10 करोड़ का लोन लिया है। वो संपत्तियां उनके और उनकी पत्नी सोनाली के नाम पर हैं। ये संपत्ति मुंबई के जुहू में हैं। इसमें दो दुकान हैं और छह अपार्टमेंट हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू सूद ने सितंबर को स्टैंडर्ड चार्टेंड बैंक के साथ एग्रीमेंट साइन कर 10 करोड़ का लोन लिया है।

लॉकडाउन के बाद की लोगों की मदद
लॉकडाउन में जब सरकार की ओर से लॉकडाउन के ऐलान के बाद काफी संख्या में लोग परेशानी में आ घए थे। इस दौरान सोनू सूद ने मुबई में फंसे दूसरे सूबों के गरीब-मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए इंतजाम किए। लॉकडाउन के बाद भी वो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फैंस ट्वीट करते हैं सोनू सूद की टीम मदद करने में जुट जाती है। सोनू सूद कई छात्रों की फीस और कई लोगों को दवाई और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में भी मदद कर चुके हैं। इसको लेकर उनक काफी सरहाना भी हुई है।

किसानों का भी किया समर्थन
सोनू सूद ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और ट्विटर पर उन्हें टैग करने वाले लोगों की वो मदद भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध कर रह किसानों का भी समर्थन किया है। अभिनेता सोनू सूद ने किसानों के सपोर्ट में एक ट्वीट कर कहा- किसान मेरा भगवान। सोनू सूद का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किसानों को समर्थन करने को लेकर कई लोगों ने सोनू सूद की प्रशंसा भी की है।












Click it and Unblock the Notifications