अरविंद केजरीवाल हाउस अरेस्ट नहीं किए गए, घर में आराम कर रहे थे: मीनाक्षी लेखी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को घर पर नजरबंद नहीं किया है। इसको लेकर जो दावे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। लेखी ने कहा है कि दिल्ली सीएम केजरीवाल घर पर नजरबंद नहीं थे बल्कि घर पर आराम कर रहे थे। उनका खुद को नंजरबंद कहना ड्रामेबाजी है।

Recommended Video
मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार शाम कहा, यह हाउस अरेस्ट नहीं बल्कि घर पर आराम करना है। हमने पिछली रात के वीडियो फुटेज देखे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वो घूम-फिर रहे हैं। हर कोई जानता है कि केजरीवाल नाटक करने में कमाल के हैं, मुझे केजरीवील के आईआईटी से पढ़ने पर भी शक है। ऐसा लगता है कि वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़े हैं। वहीं भाजपा के आदेश गुप्ता ने कहा है कि आप के लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं कि सीएम को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर का पहला गेट और बैक साइड का गेट पूरा खुला हुआ है। सीएम कल भी अपने घर से 3 बार बाहर निकले थे और कार्यक्रम में भी शामिल हुए। दिल्ली पुलिस भी कह रही है। ये सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मंगलवार को वो किसानों के बीच जाकर एक आम इंसान की तरह अपना समर्थन देना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर लिया और बाहर नहीं निकलने दिया। आम आदमी पार्टी की ओर से भी मंगलवार को दिनभर से कहा जाता रहा कि केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस इससे इनकार करती रही और अब मीनाक्षी लेखी ने भी केजरीवाल के दावे को गलत कहा है।
केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून से आंदोलनरत हैं। बीते 12 आठ दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इसी को लेकर अब किसानों ने आज (8 दिसंबर) को भारत बंद बुलाया था।












Click it and Unblock the Notifications