Sonu Sood से मिलने नंगे पांव हैदराबाद से मुंबई पहुंचा ये फैन, 700KM चला पैदल
मुंबई,

नंगे पांव हैदराबाद से चलकर मुंबई पहुंचा
वेंकटेश नाम के फैन के साथ फोटो शेयर करते हुए सोनू ने ट्वीट किया, वेंकटेश। मेरे द्वारा ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था कराए जाने के बावजूद यह लड़का मुझसे मिलने के लिए नंगे पांव हैदराबाद से चलकर मुंबई पहुंचा। वह वाकई प्रेरणास्रोत है और मैं उसका आभारी हूं। हालांकि सोनू सूद ने आखिरी में ये बात जरूर लिखी कि मैं किसी को इस बात के लिए प्रेरित नहीं करूंगा वो ऐसा कदम उठाए। आप सभी से ढेर सारा प्यार।

वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र है
फोटो में लड़का एक तख्ती पकड़े नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, "हैदराबाद से मुंबई।" सड़क मार्ग से हैदराबाद और मुंबई के बीच की दूरी करीब 709 किमी है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले के इंटरमीडिएट का एक छात्र वेंकटेश दोमा मंडल स्थित दोरनालपल्ली गांव का रहने वाला वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र है। उसकी माँ गुजर गई है, पिता ऑटो रिक्शा चलाता है।

मदद की गुहार लेकर लेकर पहुंचा था वेंकटेश
वेंकटेश के पिता फाइनेंस में ऑटो रिक्शा लिया था, कोरोना महामारी और लॉक डाउन की वजह से उनका ऑटो ज्यादा चलता नहीं है। परिवार का काफी उधार का बोझ बढ़ गया, घर चलाना मुश्किल हो रहा है, ईएमआई नहीं चुका पाने पर फाइनेंस वालों ने ऑटो रिक्सा छीन कर ले गए। इसके बाद वेंकटेश ने फैसला किया कि, वह सोनू सूद को अपनी परेशानी बताएगा और मदद मांगेगा, ताकि उसके परिवार को राहत मिले। जिसके चलते वह मुंबई पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications