बेटे को करोड़ों की कार गिफ्ट करने की खबरों पर Sonu Sood ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

सोनू सूद ने बताई घर के बाहर खड़ी चमचमाती लग्जरी कार की सच्चाई, बेटे को नहीं दिया गिफ्ट

मुंबई, 22 जून। कोरोना वायरस काल में मजदूर और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने वाले बॉलीवुड एक्ट्रर सोनू सूद को फादर्स डे पर उनके बेटे के साथ देखा गया। दिलचस्प बात ये है कि सोनू और उनके बेटे को एक ब्रैंड न्यू लग्जरी गाड़ी में देखा गया जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि एक्टर ने अपने बेटे को करीब 2 करोड़ रुपए से भी अधिक की कीमत वाली कार गिफ्ट की है। हालांकि बॉलीवुड एक्टर्स के लिए महंगी कार खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोनू सूद के घर चमचमाती कार देख सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। बता दें कि सोनू सूद के दो बेटे हैं इशांत और अयान सूद।

क्या सोनू ने बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार?

क्या सोनू ने बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार?

बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के 'मसीहा' कहे जाने वाले सोनू सूद ने अब खुद इस दावे की सच्चाई बताई है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बेटे को कार गिफ्ट करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। सोनू कहते हैं, हमने कार नहीं खरीदी, वो सिर्फ टेस्ट ड्राइव के लिए लाई गई थी। मैं और मेरा बेटा सिर्फ ट्रेस्ट ड्राइव ले रहे थे, बस इतनी सी बात है। हमने उस गाड़ी को पर्चेज नहीं किया। बता दें कि कार के साथ सोनू सूद और उनके बेटे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

बेटे को देना चाहिए गिफ्ट

बेटे को देना चाहिए गिफ्ट

सोनू सूद ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, फार्दस डे के दिन मैं अपने बेटे को गाड़ी क्यों गिफ्ट करूंगा, बल्कि उसे मुझे कुछ देना चाहिए। आखिरकार फादर्स डे मेरा दिन था। इस दिन मेरे बेटे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मुझे दे सकते हैं वो है अपना समया। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका बहुत कम ही मिल पाता है, वो बड़े हो रहे हैं और उनकी खुद की भी जिंदगी है। इसलिए उनके साथ दिन बिताना मेरे लिए किली लग्जरी लाइफ से कम नहीं, फादर्स डे पर मैंने वो समय कमाया है।

90 फीसदी कमेंट्स में लोगों ने दिया सोनू का साथ

90 फीसदी कमेंट्स में लोगों ने दिया सोनू का साथ

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जब यह बात सामने आई की सोनू सूद ने अपने बेटे को कार गिफ्ट की है, तो उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने कहा, 'मुझे लगता है ऐसी खबरों में आए 90 फीसदी कमेंट मेरे फेवर में थे। अगर मैंने गाड़ी खरीदी है तो मैंने खुद के लिए और अपने परिवार के लिए कुछ किया है। बीते कुछ दिनों और महीनों में लोगों से जो प्यार मुझे मिला वो मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।'

'मुझे नफरत फैलाने वालों से दिक्कत नहीं'

'मुझे नफरत फैलाने वालों से दिक्कत नहीं'

सोनू सूद कहते हैं, 'लोगों के मिले प्यार से मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे खिलाफ मुट्ठी भर लोग कितनी नफरत फैला रहे हैं, मेरे फैंस मेरे काम पर कभी शक नहीं करेंगे।' बता दें कि सोनू सूद इन दिनों कानूनी पचड़े का भी सामना कर रहे हैं। कोरोना काल में जिस तरह से सोनू सूद की संस्था ने दवा आदि का इंतजाम किया उसके चलते उनकी मुश्किल बढ़ गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह विधायक जीशान सिद्दीकी और एक्टर सोनू सूट के ट्रस्ट सोनू चैरिटी फाउंडेशन के खिलाफ जांच करे कि आखिर इन लोगों ने बिना लाइसेंस कैसे रेमडिसिवीर इंजेक्शन की सप्लाई की।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद से कहा- गर्लफ्रेंड आईफोन मांग रही, कुछ हो सकता है? एक्टर का जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+