कोरोना काल में लोगों की मदद से जीता सबका दिला, अब एशिया के नंबर 1 सेलेब्रिटी बने सोनू सूद
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए काफी मदद की, जिसकी वजह से वह मीडिया की सुर्खियों में आए। प्रवासी मजदूरों की मदद से शुरू हुआ सोनू सूद का यह अभियान अभी तक जारी है। लोगों को रोजगार मुहैया कराने, परीक्षा देने के लिए सेंटर तक पहुंचने में छात्रों की मदद से लेकर जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए सोनू सूद लगातार सक्रिय रहे। इन तमाम समाजसेवी कामों की वजह से सोनू सूद का नाम साउथ एशियन सेलेब्रिटी की लिस्ट में पहले स्थान पर दर्ज हो गया है।
Recommended Video

लिस्ट में पहले पायदान पर सूद
सोनू सूद को कोरोना संकट काल में लोगों की मदद के लिए साउथ एशिया का नंबर वन सेलेब्रिटी घोषित किया गया। सोनू सूद ने बड़े-बड़े सितारों को इस लिस्ट में पछाड़कर अपनी जगह बनाई है। 50 एशियन सेलेब्रिटीज इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सोनू पहले नंबर है। यह लिस्ट यूके के साप्ताहिक न्यूजपेपर इस्टर्न आई द्वारा रिलीज की गई है। इस लिस्ट में उन कलाकारों के नाम शामिल किए जाते हैं जोक सकारात्मक कामों के जरिए लोगों को प्रेरित करते हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जगह पाने के बाद सोनू सूद ने खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया है।

आखिरी सांस तक करूंगा मदद
सोनू सूद ने इस उपलब्धि पर कहा कि जब महामारी शुरू हुई तो मैंने महसूस किया कि यह मेरे देशवासियों की मदद मेरी जिम्मेदारी है, यह मेरे अंदर से मुझे महसूस हुआ। आखिरकार इसीलिए मैं मुंबई आया था। बतौर भारतीय यह मेरी जिम्मेदारी है, जिसे मैने पूरा किया। मुझे लगता है कि लोगों का जो प्यार मुझे मिला, यह लोगों की दुआएं हैं। एक बार फिर से मैं कहना चाहता हूं कि आखिरी सांस तक मैं इस काम को करता रहूंगा।

क्या कहा एडिटर ने
ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर असजाद नजीर ने इस लिस्ट को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इसके जीत के सोनू सूद असल हकदार है क्योंकि किसी भी सेलेब्रिटी ने इतना नहीं किया लॉकडाउन के दौरान जितना सोनू ने किया। लोगों के ऑपरेशन के लिए भुगतान हो, खाना दाना करना हो, स्कॉलरशिप सेट करना हो, महिलाओं के अधिकार के लिए अभियन चलाना हो, किसान के लिए नया ट्रैक्टर खरीदना हो, उसकी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाना हो, इन सब के लिए सोनू ने काम किया। सोनू ने 2020 में अनंत तरीकों से लोगों की मदद की, वह पूरी तरह से जीन हर्शोल्ट ह्युमैनिटेरियन अवॉर्ड के हकदार हैं।

प्रियंका चोपड़ा, अरमान मलिक भी शामिल
इस लिस्ट में यूट्यूबर, सोशल मीडिया स्टार, कॉमेडियन और टीवी सेलेब्रिटी लिली सिंह दूसरे पायदान पर हैं। जबकि चार्ली एक्सीएक तीसरे पायदान पर हैं। जबकि ब्रिटिश इंडियन एक्टर देव पटेल चौथे स्थान पर हैं। भारतीय गायक अरमान मलिक पांचवे स्थान पर हैं। प्रियंका चोपड़ा छठे स्थान पर, प्रभास 7वें स्थान पर, मिंडी कॉलिंग 8वें स्थान पर, टीवी एक्ट्रेस सुरभी चंद्रा 9वें स्थान पर और पाकिस्तान में पैदा हुए कुमैल नंजियानी 10वें स्थान पर हैं।
में शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications