सोनू सूद ने दी कोरोना को मात, एक्‍टर की निगेटिव आई कोविड रिपोर्ट

मुंबई, अप्रैल 23: कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंद के मसीहा बने एक्‍टर सोनू सूद कोरोना को मात देकर स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। सोनू सूद ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

sonusood

बात दें एक्‍टर सोनू सूद ने 17 अप्रैल को जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद गरीब, असहाय और प्रवासी मजदूरों के मसीहा सोनू सूद के जल्‍द ठीक होने की सब दुआ मांग रहे थे और भगवान ने सबकी दुआएं मंजूर की। सोनू सूद ने आज ट्वीटर पर अपनी एक फोटो साझा कर लिखा मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दें कोरोना की चपेट में आने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए लिखा था 'कोरोना पॉजीटिव, दिमाग और जज्बा सुपर पॉजिटिव। सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के तौर पर मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपनी पूरी देखभाल कर रहा हूं। लेकिन आप चिंता न करें यह मुझे आपकी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय देता है। मैं हमेशा आप सभी के लिए हूं।

'सोनू सूद के फैंस को जैसे ही पता चला कि गरीबों के मसीहा कोरोना की चपेट में आ चुके हैं इसके बाद उनक जल्‍द ठीक होने के लिए मेंदिरों और घरों में लोग पूजा-अर्चना करने लगे और लिखा 'आप जल्दी ठीक हो जाएं। आप वास्तव में वो काम कर रहे हैं तो दिखाता है कि अभी इंसानियत जिंदा है। आपके साथ हमारी दुआएं हैं। अपना ख्याल रखिएगा। देश को आपकी जरूरत है।'

Photos: बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आई निकिता शर्मा
https://www.filmibeat.com/photos/nikita-sharma-64497.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+