सोनू सूद से कहा- शाहरुख जैसा बुर्ज खलीफा पर बर्थडे मनवा दो, एक्टर ने जवाब से जीता दिल

सोनू सूद से कहा- शाहरुख जैसा बर्थडे मनवा दो, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

नई दिल्ली। सोनू सूद ट्विटर पर अपने कमेंट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। खासतौर से वो कई लोगों की मदद ट्विटर पर करते हैं। कई बार लोग मजाकिया अंदाज में भी उनसे कुछ मांग करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। इसी की तस्वीर शेयर करते हुए एक शख्स ने सोनू सूद से कहा कि वो मदद करें क्योंकि उनको भी शाहरुख जैसा बर्थडे मनाना है। इस पर सोनू ने मजेदार जवाब दिया।

Recommended Video

    Sonu Sood से यूजर ने कहा Shahrukh Khan स्टाइल में Birthday मनवा दो, तो एक्टर कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    आसमान पर लिखा जाएगा तुम्हारा नाम

    आसमान पर लिखा जाएगा तुम्हारा नाम

    जावेद नाम के ट्विटर यूजर ने शाहरुख का फोटो शेयर करते हुए लिखा- सोनू सर 5नवंबर को मेरा बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पर सेलीब्रेशन करवा दो। इस पर जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, बस आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर थोड़ी से महनत करो और नाम कमाओ ज़िंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया।

    लोगों ने की सोनू के जवाब की तारीफ

    जावेद नाम के यूजर को सोनू की ओर से दिए जवाब की कई ट्विटर यूजर ने तारीफ की है। यूजर्स ने कहा कि आपने एकदम सही तरीके से इस लड़के को जवाब दिया है। सोनू अक्सर इस तरह के मजाकिया जवाब देते रहते हैं। हाल ही में पार्थ नाम के यूजर ने उनसे कहा था कि सर मुझे मालदीव जाना है, पहुंचाके दो ना। इस पर सोनू ने जवाब दिया था कि साइकल पे जाओगे या रिक्षा पे भाई?'

    शाहरुख ने मनाया है 55वां बर्थडे

    शाहरुख ने मनाया है 55वां बर्थडे

    शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भी शानदार अंदाज में शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं. इतना ही नहीं, बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं. इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी को लेकर जावेद नाम के शख्स ने सोनू सूद से ऐसा बर्थडे मनाने की ये अपील की।


    ये भी पढ़ें- जब शाहरुख ने गैंगस्टर अबू सलेम से कहा, 'मैं तुम्हें नहीं बताता कि किसे गोली मारनी है, तो मुझे मत बताओ कि कौन सी फिल्म करनी है'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+