सेक्स रैकेट चलाने की आरोपी सोनू पंजाबन पर हमला, पैरोल पर थी जेल से बाहर
नई दिल्ली। देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली कुख्यात गीता उर्फ सोनू पंजाबन पर बुधवार सुबह लगभग चार बजे ताबड़तोड़ गोलियों से हमला हुआ। सोनू कार में ही मौजूद थी और वे बाल बाल बचीं। दरअसल वे मंगलवार रात अपने भाई को गीता कॉलोनी छोड़ने गई थीं। बुधवार सुबह चार बजे वे अपने घर शकरपुर लौट रही थीं। तभी अचानक उनकी होण्डा सिटी पर फायरिंग शुरू हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
खबर है कि हमला करने वाले 3 कार सवार बदमाशों ने पहले तो सोनू की कार ओवरटेक की। आगे आकर कार रुकवाई और फिर उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फाइरिंग हुई जिसमें दो गोलियां ड्राइवर की सीट के आस पास आकर लगी हैं। ये किसका काम है ये अभी पता नहीं लग सका है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पैरोल पर जेल से बाहर आई थी सोनू
देह व्यापार का रैकेट चलाने के लिए कुख्यात सोनू को 16 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगा हुआ था। इसके चलते सोनू जेल में थी और फिलहाल मां के इलाज के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का पैरोल लेकर आई थीं। वे साल 2009 से देह व्यापार के इस मामले में सजा काट रही हैं।

हमले में पुलिस को सोनू पर ही शक
हालांकि ये हमला सोनू पर हुआ है लेकिन पुलिस को शक है कि सोनू ने खुद इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि सोनू के बयानों और घटना स्थल पर मिले सबूतों में काफी अंतर है।












Click it and Unblock the Notifications