सोनू निगम बोले- नहीं चाहता बेटा भारत में सिंगर बने, इसलिए उसे भेज दिया है दुबई
सोनू निगम बोले- नहीं चाहता बेटा भारत में रहकर सिंगर बने, इसलिए उसे भेज दिया है दुबई
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जानेमाने गायक सोनू निगम ने कहा है कि वो नहीं चाहते उनका बेटा भारत में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करे। सोनू निगम बीते कुछ समय से परिवार के साथ दुबई में रह रहे हैं। ऐसे में उनका 13 साल का बेटा निवान भी दुबई में ही है। एक इंटरव्यू में बेटे के आगे चलकर उनकी तरह ही सिंगर बनने को लेकर हुए सवाल पर सोनू ने कहा, मैं नहीं चाहता कि निवान सिंगर बने और भारत में तो बिल्कुल नहीं। इसलिए मैंने उसे भारत के बाहर रखा है।

इस देश में तो ना ही बने वो सिंगर
सोनू निगम से सवाल किया गय था कि क्या उनका बेटा भी आगे चलकर सिंगर बनना चाहता है। इस पर सोनू ने जवाब जवाब दिया, अगर सच कहूं तो मैं नहीं चाहता कि वह सिंगर बने और कम से इस देश (भारत) में तो बिल्कुल भी नहीं। वैसे वह हिंदुस्तान में नहीं रहता है, दुबई में रहता है। उसको मैंने पहले ही हिंदुस्तान से बाहर भेज दिया है।

गेमर हैं निवान
सोनू निगम ने बताया कि फिलहाल मेरा बेटा यूएई में है। एक गेम फोर्टनाइट है और वह उसका टॉप गेमर है। वह बहुत टैलेंटेड बच्चा है, उसमें कई खूबियां हैं। मैं अपनी तरफ से जोर देकर उसे किसी तरफ मोल्ड नहीं करना चाहता। वो गाता भी है, अब देखते हैं कि वो खुद क्या चुनता है। सोनू निगम खुद एक बड़े सिंह होने के बावजूद क्यों नहीं चाहते कि उनका बेटा गाना गाए, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

कई बार गाना गाते देखे गए हैं निवान
सोनू निगम के बेटे निवान को कई बार उनके साथ स्टेज देखा जा चुका है। कई मौकों पर उन्हें अपने पिता के साथ गाना गाते हुए देखा गया है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान निवान, सोनू के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भी सिंगिंग करते हुए नजर आए थे। बता दें कि सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे कामयाब गायकों में गिने जाते हैं। 20 साल से ज्यादा समय से वो बॉलीवुड में गा रहे हैं। हालांकि दुबई में रहना शुरू करने के बाद वो अब थोड़ा कम गा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications