राहुल इस बार भी नहीं बन पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, ये है वजह

उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बना दिए जाएंगे।

नई दिल्ली। राहुल गांधी इस साल भी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे।

rahul gandhi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल कांग्रेस में होने वाला चुनाव टाल दिया गया है। जिसके कारण राहुल इस साल राहुल गांधी का प्रमोशन नहीं हो पाएगा। सोनिया गांधी अध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगी।

गौरतलब है कि राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग हो रही थी।

विपश्यना के बाद ही अध्यक्ष बनने की थी खबर

बता दें कि 2014 में आम चुनाव में कांग्रेस के हारने के बाद राहुल गांधी विपश्यना पर गए थे। इस दौरान कहा जा रहा था कि वो जब लौट कर आएंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष बना दिए जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

जानकार मानते हैं कि इस साल कांग्रेस का चुनाव टालने और राहुल को अध्यक्ष न बनाने के पीछे की मुख्य वजह यह है कि पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता उनके हाथ में कांग्रेस का नेतृत्व नहीं चाहते।

रीता ने कहा था...

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि सोनिया गांधी संगठन को समझती थीं, भले निर्णय कुछ भी लेती हों लेकिन राहुल गांधी के समय में यह भी नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व जिस गंभीरता और स्तर से किया जाना चाहिए था वो राहुल गांधी नहीं कर पाए।

असम में विधनसभा चुनाव के दौरान मौजूदा भाजपा नेता हिमंत विश्व सर्मा जब कांग्रेस छोड़ कर आए थे तो उन्होंने भी राहुल गांधी पर राजनीति और पार्टी के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि जब वो राहुल से बात करने के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर गए थे तो वो कुत्ते को खिलाने में व्यस्त थे।

इतना ही नहीं शर्मा का आरोप था कि जब कांग्रेस की असम इकाई में चल रही अंदरूनी खींचतान के बारे में बताया था तो इस पर राहुल का जवाब था 'तो क्या हआ?'

सोनिया की तबीयत

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की खराब तबीयत के कारण भी पार्टी के नेता और राहुल के कुछ करीबी चाहते हैं कि उन्हें अध्यक्ष बना दिया जाए।

लेकिन राहुल के खिलाफ उनकी खुद की पार्टी में ही कभी कभी आवाज बुलंद होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+