हार के बाद भगवान को मनाने में जुटी सोनिया, पैदल पहुंचीं शिवमंदिर

हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब वो यहां आई थी। अक्सर गर्मियों में वो यहां मंदिर में दर्शन करने आती है। निजी यात्रा पर गई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी जीवन परिस्थितियों के बारे में जाना, उनसे बातचीत की।
सोनिया से मुलाकात करने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि वो अक्सर गर्मियों के समय यहां आने वाली कांग्रेस अध्यक्ष डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर रूद्रधारी शिवमंदिर पहुंची जो करीब एक शताब्दी पुराना मंदिर है। उन्होंने बताया कि सोनिया ने कई ग्रामीणों से भी बात की और उनकी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया।
सोनिया ने गांव के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और पिंडर लिफ्ट स्कीम को लागू करने में हो रही देरी पर भी बातचीत की। आपको बता दें कि पिंडर लिफ्ट स्कीम का खाका 1977.78 में कौसानी एवं अल्मोड़ा जिले के कुछ गांवों में पेयजल मुहैया कराने के लिए बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications