AMU की शाखा की शिलान्‍यास करने 30 जनवरी को किशनगंज आएंगी सोनिया गांधी

Sonia Gandhi to visit Bihar's Kisanganj on January 30
पटना। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले 30 जनवरी को बिहार के किशनगंज आएंगी। वह इस दिन किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की शाखा का शिलान्यास करेंगी। किशनगंज के सांसद असरारुल हक ने शनिवार को बताया कि सोनिया 30 जनवरी को किशनगंज आएंगी और एएमयू की शाखा की आधारशिला रखेंगी तथा एक जनसभा को संबोधित करेगी।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू के भी मौजूद रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 15 अगस्त 2009 को बिहार में एएमयू की शाखा खोलने की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का किया यह वादा पूरा कर लेना चाहती है।

आम चुनाव से पहले सोनिया के इस बिहार दौरे को कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में कांग्रेस का गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से होने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+