5 राज्यों के नतीजे आने से पहले ही देश से बाहर गईं सोनिया गांधी, जानिए क्‍यों

उनकी गैरमौजूदगी में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

नयी दिल्‍ली। 11 मार्च को पांच राज्‍यों के चुनाव के नतीजे आने हैं लेकिन कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी उस दिन देश में ही नहीं रहेंगी। जी हां सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं। आपको बता दें कि खराब सेहत के चलते सोनिया गांधी ने इस बार चुनाव प्रचार में हिस्‍सा नहीं लिया था। हालांकि, मतदाताओं के नाम उन्होंने संदेश जरूर जारी किया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नियमित मेडिकल जांच के लिए वह बुधवार रात विदेश रवाना हुईं और सोमवार को होली के बाद ही वापस लौटेंगी।

5 राज्यों के नतीजे आने से पहले ही देश से बाहर गईं सोनिया गांधी, जानिए क्‍यों

हालांकि सूत्रों ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि सोनिया इलाज के लिए किस देश गईं हैं। विदेश रवाना होने से पहले उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई। उनकी गैरमौजूदगी में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है। कांग्रेस के सांसदों के साथ बजट सत्र की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को होने वाली सांसदों के बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे। इसे भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश की जोड़ी पर सोनिया ने कहा, 'मेरे करन-अर्जुन आएंगे'

इसी तरह राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजों के आने के बाद कांग्रेस के विधायक दलों की योजना-रणनीति को लेकर फैसले लेने का काम राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता करेंगे। आपको बता दें कि सोनिया गांधी पिछले सात महीने से पर्दे के पीछे से काम कर रही हैं। सात महीने पहले उन्होंने वाराणसी में रोड शो किया था, जहां से उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार का सांकेतिक आगाज किया था। तब रोड शो के दौरान तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+