'सोनिया गांधी का अध्यक्ष पद के लिए मेरा नाम सुझाना अफवाह', बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे नाम की खबरों पर एक बयान ने विराम लगा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांध का मेरे नाम का सुझाव सिर्फ अफवाह है।
Congress Predent Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) नाम की खबरों पर एक बयान ने विराम लगा दिया है। ये बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने खुद दिया है। उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मेरे नाम का सुझाव दिया हो ऐसा हो ही नहीं सकता। ये केवल एक अफवाह है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इससे पहले अपने एक बयान में कहा था कि सोनिया और राहुल गांधी दोनों लोकतांत्रिक प्रक्रिया का वादा किया था। इसलिये कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। जिसमें प्रतिनिधि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव खुद करेंगे। इस बीच उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात (Mallikarjun Kharge meets Sonia Gandhi) के बाद उनके अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को लेकर खबरों में ये सामने आया कि अध्यक्ष पद के लिए खड़गे के नाम का सुझाव सोनिया गांधी ने दिया है। जिसको लेकर खड़गे ने अब खुद एक बयान दिया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए मेरा नाम सुझाना सब अफवाह है, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति न तो चुनाव का हिस्सा होगा और न ही किसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा।" वहीं पार्टी की प्राथमिकताओं को लेकर खड़गे ने कहा कि ये चुनाव लड़ने का उनका पहला मकसद 'उदयपुर घोषणापत्र' को लागू करना और 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को नियुक्त करके पार्टी में 'नया खून' लाना होगा, जिसमें महिलाएं और ओबीसी, एससी और एसटी और अन्य लोग भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "मैं परामर्श और सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करता हूं। मैं उन लोगों पर विश्वास नहीं करता जो आंख बंद कर मेरा अनुसरण करते हैं। लेकिन चाहते हैं कि वे मेरे साथ चलें। हम साथ मिलकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications