सोनिया ने मिलाया मुलायम-लालू को फोन, आखिर क्या है रणनीति?

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए तमाम नेताओं से मुलाकात शुरु की, मुलायम और लालू से की मुलाकात

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ ही विपक्ष ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को आगे बढ़ाने के लिए कोशिशें तेज कर दी है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए अन्य दलों के साथ संपर्क साधना भी शुरु कर दिया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव से बात की।

उमर अब्दुल्ला से भी हुई मुलाकात

उमर अब्दुल्ला से भी हुई मुलाकात

सोनिया गांधी तमाम विपक्षी दलों के साथ राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर एकमत बनाने की कोशिशों में जुटी है और इसी कड़ी में वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही वह बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ भी इस सिलसले में बात कर सकती हैं। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी ने भी इस मुहिम में अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं, उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की है। यही नहीं सूत्रों की मानें तो नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया उमर अब्दुल्ला से भी सोनिया गांधी ने अपने घर पर मुलाकात की है।

सबकी सुनने वाला होना चाहिए उम्मीदवार

सबकी सुनने वाला होना चाहिए उम्मीदवार

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि हमारे लिए राष्ट्रहित सबसे उपर है, हम ऐसे उम्मीदवार को राष्ट्रपति के पद देखना चाहते हैं जोकि देश की संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं को तमाम को आगे बढ़ाए और पक्ष-विपक्ष दोनों की बातों को सुने। ऐसे उम्मीदवार को हम देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद पर देखना चाहते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षा और उपाध्यक्ष इस सिलसिले में तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं, हमारा मानना है कि एक व्यक्ति सबकुछ का निर्णय नहीं ले सकता है।

एक व्यक्ति की सोच को नहीं थोपा जा सकता

एक व्यक्ति की सोच को नहीं थोपा जा सकता

सुरजेवाला ने कहा कि एक व्यक्ति की सोच देश पर हावी नहीं हो सकती है, इस तरह की सोच देश पर थोपी नहीं जा सकती है। देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद के लिए सबकी सहमति होनी जरूरी है, ऐसे पदों पर एक व्यक्ति की सोच को थोपा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार पर आम राय तभी बन सकती है जब तमाम नेताओं से बातचीत हो और एक राय पर सभी पहुंच सके।

कई अन्य नेताओं से भी हुई मुलाकात

कई अन्य नेताओं से भी हुई मुलाकात

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमें एक ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो किसी भी भेदभाव को नहीं मानता हो, राष्ट्रपति के पद पर ऐसा उम्मीदवार होना चाहिए जो इस पद की गरिमा को बनाए रखे, यह देशहित में होना चाहिए। इससे पहले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और साझा राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की थी। इसके अलावा नीतीश कुमार, शरद यादव, डी राजा, सीताराम येचुरी ने भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+