सोनिया गांधी ने सिद्धारमैया पर लगाया गुटबाजी का आरोप, शिवकुमार का कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय
नई दिल्ली। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी आलाकमान में इस समय चर्चा चल रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और दूसरे सीनियर नेताओं ने बुधवार को इसी सिललिले में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। इसकी बड़ी वजह ये बताई जा रही है कि सिद्धारमैया से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुश नहीं हैं।
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी मानती हैं कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी को बढ़ाने का काम किया है। इतना ही नहीं सोनिया ने सिद्धारमैया को कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए भी जिम्मेदार मानती हैं। यहां तक कि सोनिया सुद्धारमैया को नेता विपक्ष का पद दिए जाने को लेकर भी खुश नहीं हैं।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नए अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार के अलावा एम बी पाटिल और कई अन्य नाम रेस में हैं। वहीं सिद्धारमैया किसी लिंगायत नेता को इस पद पर चाहते हैं। सिद्धरमैया राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के साथ भी चर्चा कर चुके हैं। बता दें कि कुछ समय पहले हुए उपचुनावों में हार के बाद दिनेश गुंडुराव ने पीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी आलाकमान को अब पीसीसी अध्यक्ष का फैसला लेना है।
पुडुचेरी सीएम की उपराज्यपाल किरण बेदी की चुनौती, भ्रष्टाचार का सबूत दो, अभी दे दूंगा इस्तीफा