सोनिया गांधी बोलीं- 'हम सरकार की मदद के लिए तैयार, कोरोना जंग में हमें राजनीतिक मतभेदों को भुला देना चाहिए'

सोनिया गांधी बोलीं- 'हम सरकार की मदद के लिए तैयार, कोरोना जंग में हमें राजनीतिक मतभेदों को भुला देना चाहिए'

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि हम केंद्र सरकार की हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए हमें राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करना चाहिए। अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलकर हमें एक साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। सोनिया गांधी ने राजनीतिक नेताओं को भी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक राष्ट्र के रूप में कोविड-19 आपदा के खिलाफ लड़ने की बात कही है। सोनिया गांधी ने कहा हम केंद्र सरकार को इस संकट के वक्त में मदद करने के लिए तैयार हैं। ये जानते हुए कि सरकार ने मेडिकल केयर सिस्टम पर बिल्कुल भी फोकस नहीं किया है। इस आपदा की घड़ी में केंद्र का रवैया चौंकाने वाला है।

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा, ''मेरा मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ना ''आपके बनाम हमारी'' (मोदी सरकार VS कांग्रेस) जंग नहीं है। ये हमारी (देश) बनाम कोरोना के खिलाफ जंग है। इसलिए कोविड के खिलाफ यह लड़ाई राजनीतिक गठबंधन से परे है। हमें इस लड़ाई को एक राष्ट्र के रूप में मिलकर लड़ना है।''

सोनिया गांधी ने कहा, "मोदी सरकार को यह महसूस करना चाहिए कि लड़ाई कोरोना के खिलाफ है, यह कांग्रेस या अन्य राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नहीं है।"

सोनिया गांधी ने कहा, ''इस वक्त राजनीतिक आम सहमति जरूरी है। हम सभी नेताओं को एक साथ होकर इस आपदा के खिलाफ लड़ना चाहिए, जिससे देश जूझ रहा है। दुर्भाग्य से, मोदी सरकार ने बार-बार यह दिखाया है उनको सर्वसम्मति पसंद नहीं है। मेरा सच में ऐसा मानना है कि चुनौतीपूर्ण समय में राजनीतिक नेतृत्व को हमारे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। हमने पहले कई बार ऐसा किया है। एक देश और एक लोकतंत्र के रूप में, भारत हमेशा संकट में एक साथ आया है।''

सोनिया गांधी ने कहा है कि ऐसे वक्त में जब देश की सरकार ने जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया है तो लोगों को सुनने और उनकी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए एक विपक्ष के रूप में हमारी भूमिका सभी अधिक अनिवार्य हो जाती है

यह पूछे जाने पर कि क्या वह (सोनिया गांधी) और उनकी पार्टी (कांग्रेस) सरकार की मदद करने के लिए तैयार हैं? सोनिया गांधी ने कहा, ''बेशक, बिना की शर्त के मेरा जवाब होगा- हां।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+