चाहे हमें संसद से बाहर फेंक दें, हम पीछे नहीं हटने वाले: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने आज महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। इस मौके पर कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी काफी उग्र नजर आयें, जिसमें उनका भरपूर साथ दिया उनकी मां सोनिया गांधी ने।

सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के खिलाफ है। सदन सरकार चलाना सरकार की जिम्मेदारी है।
चो वहीं राहुल गांधी ने कहा, पीएम हिन्दुस्तान के मन की बात नहीं सुन रहे। देश के मन की बात सुनें। सुषमा स्वराज ने कानून तोड़ा है। देश सुषमा का इस्तीफा मांग रहा है। व्यापमं, ललितगेट और लैंड बिल को लेकर हम पूरे देश में सरकार को घरेंगे। भले ही हमें बाहर निकाल दिया जाये हम विरोध करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications