संसद पहुंचते ही मानसून सत्र से निलंबित किए गए आप सांसद संजय सिंह से मिली सोनिया गांधी

राज्‍यसभा से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किए गए आम आमदी पार्टी के सांसद संजय सिंह के समर्थन में आए कई सांसद धरने पर बैठे हैं, वहीं बुधवार को जैसे ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद में पहुंची तो उन्‍होंने सबसे पहले आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।
याद रहे संजय सिंह और कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को संसद के शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Sonia Gandhi meets AAP MP Sanjay Singh

बता दें संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ, जिसके बाद से ही सत्र में लगातार हंगामा हो रहा है। मणिपुर हिंसा और महिलाओं को निर्वस्‍त्र परेड कराए जाने के मुद्दे पर राज्‍यसभा में कई विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सदन की कार्रवाई बाधित होने पर सभापति ने आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र के बाकी बचे दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

Recommended Video

    संसद पहुंचते ही मानसून सत्र से निलंबित किए गए आप सांसद संजय सिंह से मिली सोनिया गांधी

    संजय सिंह पर सदन में बुरा बर्ताव करने का लगा है आरोप सोमवार को राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को सदन में बुरा बर्ताव करने के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। आप सांसद संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्‍ताव सदन के नेता पीयूष गोयल ने रखा था जिसे सदन ने स्‍वीकार कर लिया था।।

    हालांक निलंबन के प्रस्‍ताव से पहले सभापित धनखड़ ने सदन में बुरे बर्ताव के कारण उन्‍हें चुनौती भी दी थी जब संजय हिंस ह विपक्षी दलों के साथ मिलक राज्‍यसभा में मणिपुर के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

    मानसून सत्र से निलबंन के खिलाफ कई सांसद संजय सिंह के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हें। अपने निलंबन के खिलाफ धरना दे रहे संजय सिंह ने कहा कि वो अपना विरोध जारी रखेंंगे कयोंकि मणिपुर मुद्दें पर केंद्र सरकार ने चुप्‍पी साध रखी है। पीएम मोदी इस पर बोलने और ना ही चर्चा करने के लिए राजी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+