बेटे राहुल को बचाने के लिए ढ़ाल बनेंगी सोनिया, विरोधियों के हमले जारी

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी को बचाने के लिए सोनिया हार की जिम्मेदारी ले सकती हैं। टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस खेमे में खलबली मची है। 10 जनपथ पर सोनिया ने बैठक बुलाई गई है। राहुल पर उंगली उठने से पहले ही सोनिया गांधी हार की जिम्मेदारी लेने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस के सभी नेता हार की सामूहिक जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस जोड़तोड़ से सरकार नहीं बनाएगी। कांग्रेस के अंदर यह राय बनी है कि जोड़तोड़ से सरकार बनाने बजाय विपक्ष में बैठना पार्टी के लिए सही होगा। हलांकि कांग्रेस ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बढ़चढ़ ये बताते की कोशिश की है कि हर बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।
केंद्रीय मंत्री वी नारायण सामी ने कहा कि 2004 में भी बीजेपी की सरकार बनने की बात हो रही थी लेकिन कांग्रेस सत्ता में आई थी। वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा, 'हमें पहले से यकीन था कि एनडीए सत्ता में आएगी।












Click it and Unblock the Notifications