पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का निशाना, कहा- गांधी, नेहरू को बदनाम करने की कोशिश में सरकार

आजादी के 75 साल पूरा होने पर देश जश्न मना रहा है। हर घर तिंरगा अभियान चल रहा है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त: आजादी के 75 साल पूरा होने पर देश जश्न मना रहा है। हर घर तिंरगा अभियान चल रहा है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

Recommended Video

    Independence Day 2022: Sonia Gandhi का PM Modi पर ज़बरदस्त प्रहार | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कम कर रही सरकार

    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कम कर रही सरकार

    उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई

    अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई

    सोनिया गांधी ने कहा कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की। पहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा, धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

    बीते 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं

    बीते 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं

    कहा कि हमने बीते 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली को तुच्छ करने पर तुली है। जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    गांधी-नेहरू को बदनाम करने की कोशिश

    गांधी-नेहरू को बदनाम करने की कोशिश

    राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में देशवासियों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

    यह भी पढ़ें- IndiaAt75 : राहुल गांधी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को दी बधाई, कही ये बातें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+