मोदी के गढ़ में 'शक्ति प्रदर्शन' के दौरान सोनिया को आया तेज बुखार
वाराणसी। यूपी में कांग्रेस को एक बार फिर जिंदा करने की कोशिश में जुटीं सोनिया गांधी को तेज बुखार हो गया है। बुखार के चलते सोनिया गांधी का रोड शो बीच में ही रोक दिया गया और अब वो दिल्ली वापस लौट रही हैं।

आगे का रोड शो शीला दीक्षित सहित तमाम कांग्रेसी काशी विश्वनाथ मंदिर तक जारी रखेंगे। इससे पहले सोनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज किया।
कांग्रेस नेता अजय राय ने जानकारी दी है कि सोनिया गांधी अब रोड शो में हिस्सा नहीं लेंगी और वापस दिल्ली लौट जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications