पीएम मोदी से भी बड़ा है सोनिया गांधी का घर
नई दिल्ली। यूं तो प्रधानमंत्री का पद राष्ट्रपति के बाद संवैधानिक रूप से सबसे बड़ा होता है। लेकिन पीएम मोदी के आवास से कहीं बड़ा घर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का घर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घर 7 रेस कोर्स पर है वहीं उनके घर की तुलना में सोनिया गांधी का घर जोकि 10जनपथ पर स्थित है वह कहीं बड़ा है।
वहीं अगर सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित घर की तुलना अन्य संवैधानिक पदों से करें तो सिर्फ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का घर सोनिया के घर से बड़ा है।
सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट की मानें तो पीएम के निवास का कुल क्षेत्रफल 14101 वर्ग मीटर है। वहीं गांधी परिवार का निवास 15181 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में फैला है।
यह जानकारी देव आशीष भट्टाचार्य के द्वारा दायर आरटीआई के जरिए सामने आयी है। इस जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन कुल 320 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जोकि सभी अन्य भवनों से काफी बड़ा है।
वहीं 6 मौलाना आजाद रोड स्थि उप राष्ट्रपति के निवास का कुल क्षेत्रफल 26,33.49 वर्ग मीटर है। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी का आवास जोकि 12 तुगलक रोड पर है उसका क्षेत्रफल 5,022.58 वर्ग मीटर है।












Click it and Unblock the Notifications