सोनिया से पूछताछ पर बोले गुलाम नबी आजाद- जंग में भी औरत और बीमार पर हाथ नहीं उठाते थे, लेकिन अब...
सोनिया से पूछताछ पर बोले गुलाम नबी आजाद- जंग में भी औरत और बीमार पर हाथ नहीं उठाते थे, लेकिन अब...
नई दिल्ली, 27 जुलाई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को लगातर तीसरे दिन भी पूछताछ कर रही है। तो वहीं, सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्रकर्ताओं ने विरोध जताया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर हमला बोला। गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'सोनिया गांधी की सेहत के साथ खेलना अच्छा नहीं होगा।'

Recommended Video
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी के बचाव में कहा कि, 'पहले जंग में भी नियम होते थे कि औरत और बीमार पर हाथ नहीं उठाना है। तबियत ठीक नहीं है। उन बेचारी को क्यों परेशान कर रहे हैं? ये जरूरत से ज्यादा हो रहा हैं। सोनिया गांधी की सेहत के साथ खेलना अच्छा नहीं होगा।' गुलाम नबी आजाद यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ईडी सोनिया गांधी को परेशान कर रही है जबकि उनकी तबीयत खराब है।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े सारे पेपर ईडी के पास हैं, जिसकी वे सालों से जांच कर रहे हैं। राहुल गांधी से पूछताछ की गई उसी मामले में सोनिया गांधी जो कि बीमार है उन्हें बुलाने की क्या ज़रूरत थी। वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'कानून आवश्यक होते हैं लेकिन यह देखना चाहिए कि उनका उल्लंघन न हो। प्रजातंत्र में कानून हथियार नहीं होते, हथियार तो फौज के पास होते हैं।'
राजस्थान के सीएम व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पहले राहुल गांधी को बुलाया गया...। 5 दिन तक लगातार पूछताछ की गई अब सोनिया गांधी को बुलाया गया। देश के अंदर जो ईडी का आतंक है इसका फैसला जल्द होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द फैसला करे। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दर से आम आदमी चिंतित है। वे इन मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने देते। सबसे पहले उन्होंने चार सांसदों को निलंबित किया। फिर कल 19 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया।
-
Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?












Click it and Unblock the Notifications