सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस के राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की मीटिंग, इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। राजस्थान और पंजाब में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की बड़ी बैठक बुला ली है। यह बैठक 24 जून को होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस मीटिंग में किस खास मुद्दे को लेकर बात होगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर कुछ प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस में ही जारी अंतर्कलह को लेकर भी बात हो सकती है।
Recommended Video

आपको बता दें कि अगले साल यूपी और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में दो फाड़ हो गए हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के गुट के बीच तलवारें खींच गई हैं। कांग्रेस आलाकमान ने दोनों के बीच तकरार को शांत कराने की कोशिश की लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी खींचतानी की खबर आ रही है।
राजस्थान की बात करें तो एक तरफ सचिन पायलट गुट के विधायकों ने मोर्चा खोल रखा है तो वहीं बीएसपी से आए 6 विधायकों और 13 निर्दलियों ने भी सत्ता में हिस्सेदारी की मांग की है। इसके चलते लीडरशिप भी पसोपेश में है और फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications