'भारत जोड़ो यात्रा' पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, कहा-'इससे पार्टी को मिलेगी मजबूती'

नई दिल्ली, 08 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनसंपर्क कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा पुरानी पार्टी के कायाकल्प में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उनका यह बयान पार्टी नेता और उनके बेटे राहुल गांधी के प्रचार के दूसरे दिन कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में 'पदयात्रा' के शुरू होने से कुछ घंटे पहले आया है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक पल है। यह पदयात्रा कांग्रेस के कायाकल्प में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में एक परिवर्तनकारी क्षण होने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने एक बयान में कहा कि सोनिया गांधी जांच के लिए इस वक्त विदेश में हैं। लेकिन मैं इस वक्त जिस मेडिकल चेकअप से गुजर रहा हूं, उसे देखते हुए मुझे आपकी इस महत्वपूर्ण शाम के साथ रहने में असमर्थता के लिए खेद है।

Sonia gandhi

ये भी पढ़ें- भाजयुमो के नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में बड़ा हादसा, गैस के गुब्बारों में आग लगने से झुलसे शशांक रावत

कांग्रेस ने देश की जनता से की ये अपील

कांग्रेस ने देश की जनता से की ये अपील

कांग्रेस की तरफ से यह भी कहा गया कि जो लोग शारीरिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, वे भारत जोड़ो यात्रा में विचार और भावना से भाग लेंगे। आइए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। अभियान के दूसरे दिन की शुरुआत तिरंगा फहराने के साथ हुआ। कांग्रेस की तरफ से ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में राहुल गांधी मार्च शुरू होने से पहले पार्टी के अन्य नेताओं के साथ झंडे को सलामी दे रहे हैं।

अभियान के ताहत 3700 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला जाएगा

अभियान के ताहत 3700 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला जाएगा

इस अभियान के तहत कांग्रेस की तरफ से 3700 किलोमीटर लंबा देशव्यापी पैदल मार्च निकाला जाएगा। अभियान का उद्देश्य अगले 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करना है। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को शुरू किया गया था। 2014 के बाद से केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कई असफलताओं का सामना करने के बाद सबसे पुरानी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ अभियान

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ अभियान

आपको बता दें कि पिछले महीने अनुभवी नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर हमला था। साथ ही इस्तीफे के बाद आजाद ने खुद कांग्रेस की मौजूदा चुनौतियों के लिए राहुल गांधी को दोषी ठहराया था। वहीं, आजाद के इस्तीफे के बाद जम्मू-कश्मीर से कई अन्य नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

अभियान के दूसरे राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "आरएसएस-बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार अंग्रेजों के पुराने सिद्धांत 'फूट डालो और राज करो' का पालन कर रही है। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ऐसा कर रही थी और अब मुट्ठी भर कारोबारी कर रहे हैं। आज, भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है और देश एक आपदा की ओर बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+