जब संसद में सोनिया ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन में न लें पीएम मोदी का नाम
नई दिल्ली। बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो गया। इस आखिरी दिन पर एक अजीब सा नजारा सदन में नजर आसा। पूरे सत्र में सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेअपनी पार्टी के सांसदों से आग्रह किया कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी ना करें।

जिस समय सोनिया ने यह आग्रह किया पीएम मोदी भी लोकसभा में मौजूद थे। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी वेल में थे तभी उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी।
तभी विपक्ष खेमे में आगे की सीट पर बैठी सोनिया ने अपने सांसद को रोका। उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करना चाहिए, पीएम का नाम नहीं लेना चाहिए।
इसके बाद पीएम जब तक सदन में रहे, उनके खिलाफ नारेबाजी नहीं हुई। दोपहर में वह दो दिन की रूस यात्रा के लिए रवाना हो गए।
लोकसभा में कांग्रेस के सिर्फ 45 सांसद हैं, शीतकालीन सत्र में ज्यादातर समयपीएम और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में गुजरा है। हंगामे और प्रदर्शन से राज्यसभा की कार्यवाही काफी बाधित हुई।
आपको बता दें कि संसद का यह सत्र माह तक चला। जहां उच्च सदन यानी राज्यसभा में केवल 57 घंटे काम हो सका तो 55 घंटे हंगामे की भेंट चढ़ गए। वहीं, लोकसभा ने 11 बिल पास किए जबकि राज्यसभा में पास किए जाने वाले बिलों की संख्या केवल तीन रही।












Click it and Unblock the Notifications