कांग्रेस की हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों पर गिरी गाज, सोनिया गांधी ने मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, 15 मार्च। पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद अब इन राज्यों में पार्टी के प्रमुखों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में पार्टी के अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा है।

Sonia Gandhi

Recommended Video

    Sonia Gandhi ने चुनाव में हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी

    पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को इस्तीफा देने को कहा है। सुरजेवाला ने बताया कि इस्तीफे के बाद पीसीसी का पुनर्गठ किया जाएगा।

    पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद इस्तीफे शुरू भी हो गए हैं। उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गणेश गोदियाल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। सोनिया गांधी को संबोधित इस्तीफे में गोदियाल ने लिखा "आपके (केंद्रीय नेतृत्व) सहयोग और प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बाद भी पार्टी को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। अतः इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देता हूं।"

    10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। कांग्रेस को सभी 5 राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से पंजाब ऐसा राज्य था जहां पर कांग्रेस सत्ता में थी और चुनाव से पहले ही पार्टी ने मुख्यमंत्री भी बदला था।

    रविवार को हुई थी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

    इसके पहले रविवार को पांच राज्यों की हार पर समीक्षा करने के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे समिति के सदस्यों ने अस्वीकार कर दिया था और उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्हें फैसले लेने का अधिकार भी दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+