क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गांधी जंयती: सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे राजघाट, बापू को दी श्रद्धांजलि

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन आज सुबह राजघाट पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने यहां पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्प अर्पित किए। बता दें कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आजादी के आंदोलन में जिस तरह से महात्मा गांधी ने देश का नेतृत्व किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Success Story: Koriya की महिलाएं बना रही झाडू, साफ कर रही आर्थिक तंगी की गंदगी, बनी आत्मनिर्भरइसे भी पढ़ें- Success Story: Koriya की महिलाएं बना रही झाडू, साफ कर रही आर्थिक तंगी की गंदगी, बनी आत्मनिर्भर

sonia gandhi

महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बापू को याद किया। ओम बिरला ने ट्वीट करके लिखा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के उनके सिद्धांतों पर चलते हुए देश ने आजादी के संकल्प को सिद्ध किया। स्वावलंबन का उनका आव्हान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उनके विचार देश की उन्नति और देशवासियों का कल्याण सुनिश्चित करते हैं।

महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करने के बाद सोनिया गांधी विजय घाट पहुंची और यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने विजय घाट स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री ने देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल भी गए। देश आजाद होने के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री भी बने थे। लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी के लिए याद किया जाता है। उन्होंने देश में जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था।

English summary
Sonia Gandhi and Mallikarjun Kharge pays homage to Mahatma Gandhi at Rajghat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X