सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर वार, कांग्रेस ना झुकी है, ना झुकेगी

नई दिल्ली। 'पार्टी की जीत राष्ट्र की जीत होगी, यह हम में से हर एक के लिए जीत होगी। कांग्रेस एक राजनीतिक शब्द नहीं है, यह एक आंदोलन है।' यह बात संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सोनिया गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, मैं राहुल गांधी को बधाई देती हूं, उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण समय में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। सोनिया ने कहा कि आज केवल एक चीज महत्वपूर्ण है, उस महान पार्टी को मजबूत करना है जिसके साथ हमारे संबंध हमेशा से रहे हैं। सोनिया ने कहा कि 40 साल पहले चिकमंगलूर में इंदिरा जी की आश्चर्यजनक जीत ने भारतीय राजनीति को बदल दिया, एक बार फिर हमारी पार्टी को इसी तरह का प्रदर्शन देना चाहिए।

लोगों के दिलों में कांग्रेस है

लोगों के दिलों में कांग्रेस है

सोनिया ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मैं किन परिस्थितियों में सार्वजनिक जीवन में आई, जब मुझे एहसास हुआ कि पार्टी कमजोर है, तो कांग्रेसियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैंने राजनीति में प्रवेश किया। सोनिया ने कहा कि मनमोहन सिंह के शासन के तहत आर्थिक विकास सबसे ऊंचा था। सोनिया ने कहा कि आज भी लोगों के दिलों में कांग्रेस है।

कांग्रेस कभी कमजोर नहीं हुई

कांग्रेस कभी कमजोर नहीं हुई

सोनिया ने कहा कि आज मैं यह देख कर दुखी हूं कि मोदी सरकार कमजोर है और योजनाओं और कार्यक्रमों (यूपीए के दौरान लागू) की अनदेखी कर रही है। सोनिया ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में, इस अहंकारी सरकार ने कांग्रेस को नष्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा है। परन्तु कांग्रेस कभी भी कमजोर नहीं हुई है और यह कभी कम नहीं होगी।

हम कर्नाटक में जीतेंगे चुनाव

हम कर्नाटक में जीतेंगे चुनाव

सोनिया ने कहा कि हम सबूतों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथियों के धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहे हैं। सोनिया ने कहा कि जहां भी कोई गैर-कांग्रेस सरकार है, हमारे दोस्त वहां अराजकता और हिंसा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और अपने काम मे आगे बढ़ रहे हैं, इन सबको जारी रखना है। यह कांग्रेस पार्टी है जो अन्याय के खिलाफ खड़ी है और इसके खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, हम जिन चुनौतियां सामना कर रहे हैं वह सामान्य नहीं हैं। कर्नाटक का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि हम राज्य में चुनाव जीतेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+