कुंभ मेले में कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन पर सोनी राजदान को आया गुस्सा, बोलीं- क्या ऐसे रुकेगी महामारी?

कुंभ मेले में कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन पर सोनी राजदान को आया गुस्सा, बोलीं- क्या ऐसे रुकेगी महामारी?

मुंबई, 13 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कुंभ मेले और चुनाव रैलियों में जुट रही भीड़ को लेकर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने सवाल उठाया है। सोनी राजदान ने कई ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेले और पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को लेकर कहा है कि बिना किसी एहतियात इतनी भीड़ जुट रही है तो फिर कैसे हम कोरोना महामारी को रोक पाएंगे।

Recommended Video

    haridwar kumbh 2021:सभी 13 अखाड़ों का गंगा में शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर डुबकी लगाई
    सोनी राजदान ने किए कई ट्वीट

    सोनी राजदान ने किए कई ट्वीट

    आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बीते दो तीन दिन में लगातार ट्वीट किए हैं। उन्होंने कुंभ को लेकर कहा है कि यहां तो कोरोना को न्योता दिया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों पर उन्होंने लिखा कि ये कोरोना से ज्यादा निराश करने वाला है। सोनी राजदान ने कई वीडियो और ट्वीट को रीट्वीट करके भी कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का मामला उठाया है।

    कुंभ में हो रहा कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन

    कुंभ में हो रहा कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन

    कोरोना के खतरे के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में इस समय कुंभ चल रहा है। कुंभ मेले में दो शाही स्नान हुए हैं। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है। कोरोना के चलते कुंभ के आयोजन में इस बार कई तब्दीलियां की गई हैं। हालांकि जमीन पर इसका असर कम ही दिखा है। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद ना तो कोई मास्क लगाए दिखा और ना ही कोई एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखता दिखाई दिया। इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुंभ में अब तक 100 से ज्यादा लोग संक्रमित भी मिल चुके हैं।

    देश में नए कोरोना केस के टूट रहे रिकॉर्ड

    देश में नए कोरोना केस के टूट रहे रिकॉर्ड

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,61,736 नए केस देशभर से सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद भारत में कुल पॉजिटिल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक कुल 1,71,058 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या इस समय 12,64,698 है। दुनिया भर में कोरोना के मामले 13 करोड़ 61 लाख तक पहुंच चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+