पत्नी और बेटी पूजा भट्ट ने किया महेश भट्ट का बचाव, बोलीं- रिया जैसे मैसेज उसी दिन कई लोगों को मिले
महेश भट्ट और रिया के लीक हुए मैसेज पर क्या बोलीं पूजा भट्ट
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामला की जांच अब सीबीआई के अंडर में है, शनिवार को एक दिल्ली से पहुंची एक टीम ने मुंबई में एक्टर के घर की जांच की। इस बीच सुशांत सिंह केस में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के बीच की बातचीत सामने आने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट ट्रोलर्स का निशाना बन गए हैं।
Recommended Video

रिया और महेश की चैट हुई लीक
इस मामले में अब महेश भट्ट को उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी पूजा भट्ट का सपोर्ट मिला है। सोनी राजदान और पूजा भट्ट ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच की व्हाट्सएप चैट लीक होने के बाद बड़ा बयान दिया है। सोनी और पूजा ने कहा है कि जो मैसेज महेश ने रिया भेजा था वही उन्हें भी भेजा गया था, इसके अलावा वही मैसेज फिल्म निर्माता की कॉन्टैक्ट लिस्ट में कई अन्य लोगों को भी भेजा गया था। पूजा भट्ट ने अपने फोन पर आए उसी मैसेज का एक छोटा से हिस्सा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बेटी और पत्नी ने किया महेश भट्ट का बचाव
पूजा ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, एक समाचार चैनल द्वारा इस मैसेज को सबसे बड़ा खुलासा के रूप में दिखाया गया। यही संदेश मेरे पिता ने उसी दिन (9 जून) मुझे और अनगिनत अन्य लोगों को भेजा जो उनके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में थे। बाद में इसी मैसेज को ट्विटर पर भी पोस्ट किया। पूजा भट्ट के अलावा महेश भट्ट की पत्नी सोनी ने एक मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

पत्नी सोनी ने लिखी ये बात
मैसेज शेयर करते हुए सोनी ने लिखा, जी हां ये सच है, यह रहा मेरा मैसेज जो हमें उनसे रोज मिलता है। समाचार चैनल वास्तव में हमें वास्तविक समाचार कब देंगे ना कि मनगढ़ंत स्पिन-ऑफ कहानी। बता दें कि रिया और महेश भट्ट के बीच व्हाट्सएप चैट मीडिया में सामने आई है जिसमें 8 जून से लेकर सुशांत सिंह की मौत के अगले दिन यानी 15 जून तक के बीच की बातचीत है। लीक मैसेज से यह भी पता चला कि सुशांत की मौत के दिन 14 जून को रिया और महेश संपर्क में थे।

रिया ने महेश भट्ट को कहा फरिश्ता
बता दें कि रिया और महेश के बीच हुई बातचीत में उस दिन की चैट भी सामने आई है जब रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। सुशांत राजपूत के 8 जून को घर छोड़ने के बाद महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच बातचीत हुई थी। चैट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती सुशांत से खुद ब्रेकअप करने वाली थीं। इसके बारे में रिया ने महेश भट्ट को बताया था। चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से कह रहीं हैं, 'सर आएशा बहुत भारी मन और एक राहत के साथ आगे बढ़ गईं हैं। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप तब भी और अब भी मेरे लिए फरिश्ते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार का नाम आएशा था। वहीं रिया के इस मैसेज पर जो रिएक्शन महेश भट्ट की तरफ से आया, वह हैरान करने वाला है।

तस्वीर के साथ महेश भट्ट ने किए मैसेज
महेश भट्ट ने 11 जून को जो तस्वीर रिया चक्रवर्ती को भेजी है, उसपर एक टेक्सट लिखा है, 'कई बार जो वास्तव में चीजें हैं, उन्हें वास्विक तौर पर देखने के लिए आपको एक कदम पीछे लेना पड़ता है, और फिर दूसरा कदम, फिर कुछ और।' इसके जवाब में रिया लिखती हैं, 'बिल्कुल सच। गुड मॉर्निंग।' साथ में रिया एक दिल वाला इमोजी भी भेजती हैं। इसके बाद दोनों के बीच 12 जून को बातचीत होती है, जिसमें महेश भट्ट तस्वीर के साथ एक मैसेज भेजते हैं, 'अकेलापन व्यक्तिगत रचनात्मकता के बीज को पोषित करने और किसी के ट्रू सेल्फ को पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।'
यह भी पढ़ें: रूप बदल रहा है कोरोना वायरस, क्या बेकार हो जाएंगे अब तक बने सभी टीके? जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications