सोनभद्र में मिला धरती के नीचे दबा हुआ 3000 टन सोना, कीमत इतनी कि सोचकर ही उड़ जाएंगे होश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने का बड़ा भंडार मिला है। सोने का ये भंडार करीब तीन हजार टन से ज्यादा का बताया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और हर किसी को इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सर्वे में सोनभद्र की पहाड़ियों में गोल्ड के अलावा अन्य खनिज के भी भारी मात्रा में दबे होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Recommended Video

    Sonbhadra की पहाड़ियों में मिला हजारों टन Gold, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! | वनइंडिया हिंदी
    3000 टन से अधिक का सोने का भंडार मिला

    3000 टन से अधिक का सोने का भंडार मिला

    जीएसआई ने 90 टन एण्डालुसाइट, नौ टन पोटाश, 18.87 टन लौह अयस्क व 10 लाख टन सिलेमिनाइट के भंडार की भी खोज की है। सोनभद्र में सोने के खनन का रास्ता साफ होने से पहले खनिज निदेशालय जिओ टैगिंग करवा रहा है। जियो टैगिंग के लिए गठित सात सदस्यीय टीम 22 फरवरी तक खनन निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद राज्य को जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्र सरकार ई-निविदा जारी करने का निर्देश देगी। निविदा को हरी झंडी मिलने के बाद खनन को अनुमति मिलेगी।

    इस सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक

    इस सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक

    वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में भारत के पास करीब 626 टन सोने का भंडार है। इस लिहाज से सोनभद्र में मिला सोने का भंडार करीब 5 गुना ज्यादा है। मौजूदा कीमत के हिसाब से इस सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में बताया गया है कि लगातार दसवें साल सेंट्रल बैंकों ने सोने की खरीदारी की है। साल 2019 में दुनिया के 15 सेंट्रल बैंकों ने 650.30 टन गोल्ड खरीदा है। इसके पहले 2018 में 656.2 टन गोल्ड खरीदा गया था।

    भारत के रिजर्व भंडार से 5 गुना ज्यादा है ये सोना

    भारत के रिजर्व भंडार से 5 गुना ज्यादा है ये सोना

    दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8133 टन सोना मौजूद है जो उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 76.9 फीसदी है। इस मामले में दूसरे स्थान पर जर्मनी है। जर्मनी के पास 3366.8 टन सोना मौजूद है जबकि तीसरे स्थान पर इटली है जिसके पास 2452 टन सोने का भंडार है। चौथे स्थान पर फ्रांस है जिसके पास 2436 टन सोने का भंडार है जबकि पांचवें स्थान पर रूस है। रूस के पास 2242 टन सोना रिजर्व है। भारत का इस मामले में 9वां स्थान है। भारत के पास सोने का 626 टन का भंडार है।

    अमेरिका के पास है सोने का सबसे बड़ा भंडार

    अमेरिका के पास है सोने का सबसे बड़ा भंडार

    जीएसआई के मुताबिक सोनभद्र की सोन पहाड़ी पर 2943.26 टन सोना और हरदी ब्लॉक में 646.15 किलो सोने का भंडार मिला है। इसी प्रकार पुलवार ब्लॉक में दो स्थानों पर 12.7 टन और 22.16 टन तथा सलइयाडीह ब्लॉक में 60.18 टन एण्डालुसाइट का भंडार मिला है। पटवध ब्लॉक में 9.15 टन पोटाश व भरहरी ब्लॉक में 14.87 टन लौह अयस्क और छिपिया ब्लॉक में 9.8 टन सिलीमैनाइट के भंडार की खोज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+