'सरकार से भरोसा उठ गया!', सोनम वांगचुक ने आधी रात को क्यों तोड़ा था अनशन? खुद बताई पूरी कहानी

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद एक बड़ा दावा किया है। उनका आरोप है कि सरकार ने उनसे किया गया वादा निभाया नहीं और अनशन खत्म होने के दौरान ली गई तस्वीरें समय से पहले मीडिया में जारी कर दीं। वांगचुक का कहना है कि उनकी साफ इच्छा थी कि इस पूरे घटनाक्रम को किसी एक राजनीतिक दल की उपलब्धि की तरह नहीं, बल्कि सभी दलों और छात्र प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले साझा प्रयास के रूप में पेश किया जाए।

सोनम वांगचुक ने कहा कि इस बात पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ सहमति भी बनी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में समझौता टूट गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने पूरी घटना का विस्तार से जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह उनकी शर्तों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद जब वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, तब देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे।

Sonam Wangchuk

इसी मुलाकात के दौरान उनकी भूख हड़ताल खत्म कराने पर बातचीत हुई। वांगचुक के मुताबिक, बैठक में मंत्रियों के साथ उनके फोटोग्राफर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उन्होंने साफ कर दिया था कि मुलाकात की तस्वीरें तुरंत सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के थूक को माथे से लगाया', कौन हैं मोदी के बारे में भद्दी कहानी सुनाने वाला लड़का सुजल? अब मांग रहा माफी

तस्वीरें जारी करने को लेकर रखी थी शर्त

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में वांगचुक ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों से कहा था कि वे अनशन खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन इसकी घोषणा ऐसे तरीके से होनी चाहिए जिससे यह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम न लगे। उन्होंने सुझाव दिया कि विपक्षी नेताओं और छात्र प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए और सभी की मौजूदगी में तस्वीरें जारी हों। उनका दावा है कि मंत्री इस प्रस्ताव से सहमत हो गए थे और इस पर वहीं सहमति बन गई थी।

वांगचुक ने बताया कि बैठक के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि जब तक सभी पक्षों के साथ मिलकर इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक कोई भी तस्वीर मीडिया को नहीं दी जाएगी। उनके अनुसार, अधिकारियों ने भी इस बात को स्वीकार किया और भरोसा दिलाया कि तय हुई बात का पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'रोते हुए माफी मांगने पर किया मजबूर', 'पीएम को गाली' विवाद पर फुटा नेहा का गुस्सा, कहा-खुद को शूरवीर समझ रहे!

कुछ ही मिनटों में टीवी पर पहुंच गईं तस्वीरें

वांगचुक ने आरोप लगाया कि समझौते के कुछ ही मिनट बाद तस्वीरें टीवी चैनलों पर दिखाई देने लगीं। उन्होंने बताया कि वे दूसरी पार्टियों के नेताओं की तस्वीरें इकट्ठा करने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वरिष्ठ आईबी अधिकारी उनके पास आए और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि तस्वीरें कैसे बाहर चली गईं, लेकिन वे पहले ही टीवी पर प्रसारित हो रही हैं। वांगचुक का कहना है कि इस घटना ने उन्हें हैरान कर दिया क्योंकि जिस बात पर सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं हुआ।

बोले- यह साझा प्रयास दिखना चाहिए था

सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका मकसद किसी सरकार या किसी दल को निशाना बनाना नहीं था। वे सिर्फ चाहते थे कि भूख हड़ताल खत्म होने का संदेश ऐसा जाए, जिसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष और छात्र प्रतिनिधि सभी एक साथ नजर आएं। उनका मानना है कि इससे यह संदेश जाता कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सभी एकजुट हैं।

26 दिन तक चला था अनशन

सोनम वांगचुक नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने 28 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी। 18 जुलाई को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और बाद में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गई। उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने अदालत में याचिका दाखिल कर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की थी। इसके बाद 21 जुलाई को उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

तीन दिन बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक रोकने और सख्त कानून बनाने को लेकर वीडियो संदेश भी सामने आया। इसके बाद 24 जुलाई की देर रात वांगचुक ने अपना 26 दिन का अनशन खत्म कर दिया। बाद में मंत्रियों द्वारा उन्हें सूप पिलाकर अनशन तुड़वाने की तस्वीरें भी सार्वजनिक हुईं।

ये भी पढ़ें: 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने फिर काटा बवाल! मकान मालिक के 'बेदखल' करने के बाद क्या हुआ? देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+