'ट्रंप के थूक को माथे से लगाया', कौन हैं मोदी के बारे में भद्दी कहानी सुनाने वाला लड़का सुजल? अब मांग रहा माफी
CJP Protester Sujal Apology: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रोटेस्ट के दौरान कई प्रदर्शनकारियों के वीडियो वायरल हुए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इन्हीं में एक वीडियो सुजल नाम के युवक का भी था, जिसमें वह पीएम मोदी को लेकर विवादित दावा करता नजर आया।
अब उसी सुजल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पुराने बयान पर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह कहता है कि उससे गलती हुई और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उन कंटेंट क्रिएटर्स से भी माफी मांगता है, जिनका नाम उसने अपने बयान में लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

पहले वीडियो में क्या कहा था?
वायरल हुए पहले वीडियो में सुजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर एक कहानी सुनाई। उसने दावा किया कि अमेरिका में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बुलाया था। सुजल ने कहा कि खाने के बाद जब पीएम मोदी लौट रहे थे तो उन्होंने ट्रंप से अपने हाथ पर थूकने को कहा। इसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी ने उनके हाथ पर थूका। सुजल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने उस थूक को अपने माथे और गाल पर लगाया और फिर कहा, "यही हमारे भारत की इज्जत है, देख लो।" हालांकि वीडियो में किए गए दावे बेबुनियाद और झूठे हैं और इसका कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। लेकिन CJP प्रोटेस्ट में सुजल का यह बयान सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बना।
अब वीडियो जारी कर मांगी माफी
पहले वीडियो के वायरल होने के बाद सुजल ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपने बयान पर माफी मांगी। उसने कहा, "मेरा नाम सुजल है और मैं जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में गया था। वहां मेरी मुलाकात क्रिएटर चंद्रवीर भैया से हुई। मैंने उनसे खुद कहा था कि मेरी एक वीडियो बना दीजिए। उसी वीडियो पर करीब 10 लाख व्यूज आ गए।"
This one is Best FAFO video from Jantar Mantar 😭😂😹😹 pic.twitter.com/zWwRgsJKOD
— Chota Don (@choga_don) August 1, 2026
सुजल ने आगे कहा, "मैंने उस वीडियो में मोदी जी की बेइज्जती की थी। उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं मोदी जी से भी माफी मांगता हूं। मेरी कोई रिपोर्ट-विपोर्ट मत करिए। मुझे माफ कर दीजिए।" वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह चंद्रवीर और कृष्णा नाम के कंटेंट क्रिएटर्स से भी माफी मांगता है। उसने कहा कि जिस वीडियो में उनके बारे में गाली देने की बात कही जा रही है, उसमें गाली उसने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने दी थी। इसके बावजूद वह पूरे मामले के लिए माफी चाहता है।
'मुझे इतना वायरल मत कीजिए'
वीडियो के आखिर में सुजल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "बस मुझे इतना वायरल मत कीजिए। मैं सबसे माफी मांगता हूं और चाहता हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए।"
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। इनमें कुछ प्रतिभागियों ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है, जबकि पूरे मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
