सोनम कपूर ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- देख तो लेतीं क्या पहना है

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन को लेकर अक्सर ही चर्चा में आती रहती हैं। उनकी ड्रेसिंग की कई बार तारीफ होती है तो बहुत बार उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इसको लेकर वो चर्चा में हैं, इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सोनम को खूब ट्रोल किया जा रहा है। उनके आउट फिट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।

मैगजीन के कवर पर नजर आई हैं सोनम

मैगजीन के कवर पर नजर आई हैं सोनम

सोनम कपूर ने मैगजीन हार्पर्स बाजार इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। मैगजीन के कवर पर वो दिख रही हैं। मैगजीन की 12वीं एनीवर्सरी के स्पेशल अंक के कवर पर सोनम दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टा और ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी ड्रेस कम ही लोगों को पसंसद आई हैं। इन तस्वीरों पर उनकी तारीफ में तो गिने चुने कमेंट आए हैं। वहीं निगेटिव कमेंट करने वालों की तादाद हजारों में है। कई लोगों ने इसे वल्गर ड्रेस कहा है।

 किए जा रहे ये सब कमेंट

किए जा रहे ये सब कमेंट

सोनम ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर को लेकर वो बहुत ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। इस तस्वीर में सोनम ने सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर पहना है। सोनम के इस ब्‍लैक और व्‍हाइट ड्रेस के साथ चेहरे पर मास्‍क लोगों को समझ नहीं आया है। जिसके चलते उनको ट्रोल किया जा रहा है। उनकी तस्वीर पर किसी ने कमेंट कर लिखा है कि इस ड्रेस का नाम क्या है, तो किसी ने लिखा है कि ये कोई ड्रेस नहीं पुरानी चादर ओढ़ रखी है। तो कई लोगों ने ड्रेस को जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताते हुए कहा है कि एक बार देख तो लेतीं कि क्या पहन रही हो।

सोनम पहले भी कई बार हो चुकीं ट्रोल

सोनम पहले भी कई बार हो चुकीं ट्रोल

बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं सोनम कपूर फिल्म एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूरइन दिनों अपने पति के साथ लंदन में हैं। शादी के बाद वो फिल्मों में कम ही एक्टिव हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वो चर्चा में आती रहती हैं। खासतौर से अपनी ड्रेस को लेकर तो वो कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। कई बार वह रिप्‍लाई कर जवाब भी दे चुकी हैं। उनका कहना है कि इस सबसे उनको फर्क नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+