COVID19: पति संग लंदन से लौटीं सोनम कपूर ने भारत सरकार के लिए कही ये खास बात
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हजार से ज्यादा हो गई हैं, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है तो अब तक यहां इससे तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस महामारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, कोरोना के खौफ के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने पति आनंत आहूजा संग लंदन से भारत आ गई हैं।

पति संग लंदन से लौटीं सोनम कपूर
भारत के लिए रवाना होने से पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो कह रही हैं कि मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं, घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है, लव यू ऑल।

सोनम कपूर ने की भारत सरकार की तारीफ
इंडिया लैंड करने के बाद उन्होंने भारत सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की है, उन्होंने कहा कि सरकार बड़े अच्छे से अपना काम कर रही है, मालूम हो कि एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित तो नहीं है, सोनम कपूर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो मास्क पहने दिखाई पड़ रही हैं।
'एक अदृश्य सेना के खिलाफ जंग लड़ रही है दुनिया'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने का भरोसा जताते हुए कहा है कि विश्व समुदाय कोविड-19 की एक अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि देश इस वायरस से खिलाफ लड़ाई में हर उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका में इस वायरस से अभी तक 105 लोगों की जान जा चुकी है और विश्व में 7,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली से लेकर मुंबई तक... सब बंद, रूक गई रफ्तार
कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा घर, स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं, दिल्ली में 31 मार्च तक जिम-नाइट क्लब बंद, मुंबई में पब-बार, स्कूल-कॉलेज, मॉल सब बंद है, देशभर में स्मारक, पुरात्तव स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है, गुरुग्राम प्रशासन ने सभी बीपीओ, मल्टीनेशनल कंपनी और उद्योगपतियों से अपील की है कि वो घर से ही काम करें।

सावधानी ही बचाव है
सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें क्योंकि सावधानी ही बचाव है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म टिकट के रेट
कोरोना के कारण पश्चिम रेलवे ने दर्जनभर रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ा दिया है,सरकार की कोशिश है कि भीड़ को कम किया जाएगा. राज्य सरकारों ने साफ-सफाई की मुहिम छेड़ दी है, मेट्रो, सरकारी बसों, ट्रेन और दफ्तरों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications