#SonamKiShaadi: इस लहंगे को बनाने में लग गए 18 महीने, दो साल पहले सोनम ने दिया था ऑर्डर

एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से सिख रीति-रिवाज से शादी करेंगी। सोनम के फैंस ये जानने को बेताब हैं कि वो अपनी शादी में क्या पहनेंगी और कौन सा डिजाइनर होगा।

Recommended Video

    Sonam Kapoor Wedding: Sangeet lehenga took 2 years to get complete; Know more | Fimibeat
    Sonam Kapoor

    मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से सिख रीति-रिवाज से शादी करेंगी। सोनम के फैंस ये जानने को बेताब हैं कि वो अपनी शादी में क्या पहनेंगी और कौन सा डिजाइनर होगा। शादी की ड्रेस सामने आने में तो अभी वक्त है लेकिन क्या आपको मालूम है कि संगीत में सोनम ने जो पहना, उसे बनाने में कितना वक्त लगा? संगीत में पहने गए सोनम के सफेद और गोल्डन कलर के लहंगे को बनाने में पूरे 18 महीने लगे हैं।

    अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया लहंगा

    अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया लहंगा

    स्टाइल दीवा सोनम कपूर जब दूसरों की शादी में इतना सज-सवंर के निकलती हैं, तो ऐसा कैसे हो सकता है कि अपनी शादी में कोई कमी छोड़ें। अपनी शादी के लिए सोनम ने बहुत पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर दी थीं और ये बात उनके लहंगे में दिखती है। सोनम ने अपने संगीत में फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना।

    बनाने में लग गए पूरे 18 महीने

    बनाने में लग गए पूरे 18 महीने

    इस लहंगे को तैयार करने में पूरे 18 महीने लगे हैं। इस बात की जानकारी डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने खुद दी। वोग इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया, 'सोनम हमारी फेवरेट है, ऐसे में उसकी शादी में कुछ ऐसा होना चाहिए था जो सबसे अलग हो।' डिजाइनर्स ने बताया कि सोनम ने इस लहंगे का ऑर्डर दो साल पहले ही दे दिया था। संगीत में पहने गए इस लहंगे में चिकनकारी, सिल्वर जरदोजी, स्वरोस्की क्रिस्टल और सोने का काम हुआ है।

    अब शादी में क्या पहनेंगी सोनम कपूर?

    अब शादी में क्या पहनेंगी सोनम कपूर?

    इसके साथ ही इसपर मिरर वर्क भी किया गया है जो इसकी खूबसूरती और बढ़ा देता है। लहंगे के ब्लाउज पर बारीक चिकनकारी का काम किया गया है। लहंगे के साथ सोनम ने जो ज्वेलरी पहनी थी वो उनके मां के पर्सनल कलेक्शन में से था। संगीत में सोनम के होने वाले पति आनंद अहूजा ने भी इसी डिजाइनर को पहना था। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर सोनम अपनी शादी में क्या पहनेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+