पति की मौत के बाद टूट गई थीं सोनाली फोगाट, फिर लाइफ में आया था एक 'हमसफर', लेकिन...
नई दिल्ली, 23 अगस्त: भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं। सोनाली सोशल मीडिया स्टार भी थीं। वह कई एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में भी जाने का मौका मिला था। पति की मौत के बाद सोनाली एक शख्स के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका था। बिग बॉस-14 में सोनाली ने खुद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ये खुलासा किया था।
Recommended Video

राहुल वैद्य के सामने सोनाली ने बयां किया था दर्द
बिग बॉस-14 में सोनाली फोगाट ने राहुल वैद्य से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि उनके पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा शख्स आया था, जिनके साथ उन्होंने अपनी सारी जिंदगी बिताने का फैसला किया था। सोनाली ने बताया था कि पति की मौत के बाद वे पूरी तरह टूट चुकी थीं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी। सोनाली ने बताया कि कुछ कारणों की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

क्यों खत्म हुआ था रिश्ता ?
राहुल वैद्य ने सोनाली से इस रिश्ते के टूटने की वजह पूछी तो सोनाली ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ ये कहा कि उनकी वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बता दें, शो के दौरान सोनाली फोगाट की राहुल वैद्य और अली गोनी के साथ काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। सोनाली ने अली गोनी के साथ डांस भी किया था। अली के साथ डांस करते हुए सोनाली शर्मा भी रही थीं।

कौन हैं सोनाली फोगाट ?
सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। सोनाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। उनकी एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2 साल पहले कोरोना काल के दौरान जून के महीने में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications